Select Date:

तूफान देखने तट पर न जाएं... पाकिस्तान से आज टकराएगा बिपरजॉय चक्रवात, भारी तबाही का अलर्ट जारी

Updated on 15-06-2023 07:31 PM
इस्लामाबाद : बिपरजॉय चक्रवात आज यानी 15 जून (गुरुवार) को सिंध प्रांत के केटी बंदर और गुजरात के बीच तट से टकरा सकता है। चक्रवात तेजी से पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है और बुधवार रात को कराची से 310 किमी दूर था। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को जारी अलर्ट में कहा गया है कि चक्रवात कराची से करीब 310 किमी दक्षिण में, थट्टा से 300 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और केटी बंदर से 240 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में था।


अलर्ट में कहा गया कि हवाओं की रफ्तार 180 किमी/घंटे तक जा सकती है और समुद्र में अधिकतम 30 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मौसम विभाग ने इसके 15 जून की शाम को केटी बंदर और गुजरात तट के बीच टकराने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार 14 से 17 जून के दौरान सिंध के थट्टा, सुजावल, बादिन, थारपारकर, मीरपुरखास और उमरकोट जिलों में तेज आंधी, बारिश और भारी तबाही की संभावना है। इन इलाकों में 80 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

शेरी रहमान ने दी चेतावनी
डॉन की खबर के अनुसार, 14 से 16 जून तक कराची, हैदराबाद, टांडो मोहम्मद खान, टंडो अल्लाहयार, शहीद बेनजीराबाद और संघर जिलों में 60 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं और तेज आंधी-बारिश की संभावना है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि बलूचिस्तान के हब और लासबेला जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने कहा कि चक्रवात कराची से दूर जा रहा है क्योंकि यह पूर्व की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह तटीय क्षेत्रों के करीब आ रहा है।

'जलवायु परिवर्तन का हॉटस्पॉट पाकिस्तान'
उन्होंने आगाह किया कि आंधी और बारिश दोनों होने की उम्मीद है और इससे काफी नुकसान हो सकता है। उन्होंने लोगों से, खासकर कराची में, तूफान को देखने के लिए समुद्र तट पर जाने से बचने की अपील की और अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आह्वान किया। रहमान ने चक्रवात को प्रकृति के बजाय मानव गतिविधियों के परिणामस्वरूप जलवायु परिवर्तन से जोड़ा है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान जलवायु परिवर्तन का हॉटस्पॉट बन गया है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.