इस सात सात की 'भारतीय' बच्ची को जानते हैं आप? ब्रिटेन में मिला प्वाइंट्स ऑफ लाइट पुरस्कार
Updated on
20-07-2023 01:45 PM
लंदन: महज तीन साल की उम्र से ही माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण के विरूद्ध संयुक्त राष्ट्र की संपोषणीय पहल के लिए काम कर रही भारतीय मूल की सात वर्षीय एक स्कूली छात्रा को ब्रिटिश प्रधानमंत्री के 'प्वाइंट्स ऑफ लाइट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पिछले सप्ताह ब्रिटिश उपप्रधानमंत्री ओलिवर डाउडेन ने सात वर्षीय मोक्षा रॉय को यह पुरस्कार प्रदान किया। उन्हें दुनिया की सबसे छोटी संपोषणीय पैरोकार के रूप में यह खिताब मिला है। मोक्षा को जरूरतमंद बच्चों की मदद के वास्ते धनराशि जुटाने समेत कई संपोषणीय अभियानों में काम से पहचान मिली।
डाउडेन ने कहा, '' मोक्षा ने संयुक्त राष्ट्र संपोषणीय विकास लक्ष्यों की पैरोकारी करते हुए अपने काम से एक शानदार मिसाल कायम की है। स्कूली पाठ्यचर्या में इन बातों को स्थान दिलाने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है और वह इस बात पर विचार करने के वास्ते दुनियाभर के नेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए वह उनके संपर्क में रही हैं।'' मोक्षा ने भारत में वंचित स्कूली बच्चों के वास्ते शैक्षणिक सत्रों में भी सहायता की। मोक्षा ने कहा, '' मैं प्वाइंट्स ऑफ लाइट पुरस्कार ग्रहण कर बहुत खुश हूं। मैं आशा करती हूं कि बच्चे एवं बड़े यह समझेंगे कि इस ग्रह और उसके लोगों की देखभाल करना और सभी के जीवन में बदलाव लाना महज कुछ लोगों का काम नहीं है। यह ब्रश करने जैसा है।''
उन्होंने कहा, '' हम अपनी दांतों की देखभाल करने और दर्द से बचने के लिए ब्रश करते हैं, उसी तरह हम दूसरों के लिए बल्कि अपने लिए, सुरक्षित रहने के लिए इस ग्रह की देखभाल करें। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, गरीबी और असमानता का मुकाबला करने के लिए हम सभी अपने जीवन में छोटी-छोटी चीजें कर सकते हैं।..'' मोक्षा के माता-पिता रागिनी जी रॉय और सौरव रॉय ने कहा कि उनकी बेटी की कोशिश साबित करती है कि समाज में छोटे बच्चे की भी जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने में भूमिका है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…