गुमनामी बाबा की गैलरी भी
अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में गुमनामी बाबा की गैलरी भी बनी है। इसमें रहस्यमयी बाबा के आवास रामभवन से मिली बड़ी संख्या में सामग्री को रखा गया है जो नेता जी सुभाषचंद्र बोस जुड़ी हैं। इनमे दुर्लभ पुस्तकें ,घड़ी, अखबार की कटिंग के अलावा अन्य सामाग्री हैंजो हाई कोर्ट के आदेश के बाद ट्रेजरी के डबल लाक में रखे सामानों को राम कथा संग्रहालय में शिफ्ट किया गया था। इसकी इंवेट्री तैयार करने में और शिफ्ट करने में कई हफ्ते लगे थे। हांलाकि गुमनामी बाबा के सामानों की गैलरी बनी है। लेकिन कई साल बीतने के बाद भी अभी तक इसका लोकार्पण कर आमजन के लिए इसे खोला नहीं गया है।
