क्या अमेरिका के पास है एलियन की लाश? पूर्व खुफिया अधिकारी ने किया सनसनीखेज खुलासा, हड़कंप
Updated on
27-07-2023 01:41 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में यूएफओ से जुड़ी सुनवाई में पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार के पास एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ है। अमेरिकी सरकार इसकी जानकारी इकट्ठा करने के लिए दशकों से एक रिवर्स इंजीनियरिंग प्रोग्राम चला रही है। ग्रुश, अमेरिकी रक्षा विभाग में UAP से जुड़ी घटनाओं के जांच के प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने एक ओवरसाइट कमेटी के सामने एलियन लाइफ और एलियन टेक्नोलॉजी के मुद्दे पर प्रकाश डाला।
ग्रुश ने दावा किया कि अमेरिकी सरकार के पास एक क्रैश एलियन स्पेसक्राफ्ट और एलियन जीवके अवशेष हैं जो संभवतः उसका पायलट था। हालांकि इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि यह उनका बयान नहीं है, बल्कि उन्होंने कई अधिकारियों से बात की और उनकी तरफ से जानकारी दी गई। उनके पास एलियन से जुड़ी कोई भी प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, 'मेरे पास बताने के लिए ऐसा कुछ नहीं है जो मैंने अपनी आंखों से देखा हो।'
'गवाहों की दूंगा जानकारी'
ग्रुश ने कहा कि वह इससे जुड़े गवाहों की एक सूची दे सकते हैं जो कांग्रेस को यूएपी से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी देगा। ग्रुश ने कहा कि उन्होंने व्हिसिलब्लोअर के रूप में इसकी सूचना इंटेलिजेंस कम्युनिटी इंस्पेक्टर जनरल को दी थी। वहीं, इंटेलिजेंस कम्युनिटी इंस्पेक्टर जनरल के कार्यालय के प्रवक्ता ने इससे जुड़ी टिप्पणी से इनकार कर दिया है। सुनवाई में मौजूद अन्य गवाहों और प्रतिनिधियों ने भी कहा कि यूएफओ से जुड़ी जानकारी अमेरिकी सरकार ने पूरी तरह छिपा रखी है।
अमेरिका के आसमान में खतरा
यूएफओ जांच का सह-नेतृत्व करते हुए रिपब्लिकन सांसद टिम बर्चेट ने आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियां निरीक्षण समिति की जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। पूर्व नौसेना पायलट और गवाह रयान ग्रेव्स ने कहा कि UFO से जुड़ी जानकारी सामने आना बहुत जरूरी है। अगर यह विदेशी ड्रोन हैं तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं और अगर यह कुछ और हैं तो विज्ञान से जुड़ी चीज है। दोनों ही स्थितियों में यह अमेरिका के आसमान को उड़ान के लिए खतरनाक बनाती हैं।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…