नई दिल्ली: देश में यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) का आंकड़ा हर महीने बढ़ता जा रहा है। देश में 95.7 परसेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन फोनपे (PhonePe), गूगल पे (Google Pay) और पेटीएम (Paytm) जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए हो रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक साल में यूपीआई पेमेंट में फोनपे की हिस्सेदारी करीब 50 परसेंट पहुंच गई है। इस दौरान पेटीएम ने लंबी छलांग लगाई है जबकि गूगल पे की हिस्सेदारी में काफी गिरावट देखने को मिली है। वेल्यू के हिसाब से देखें तो इस साल जून में फोनपे की 49.8 फीसदी, पेटीएम की 33 फीसदी और गूगल पे की 10.9 परसेंट हिस्सेदारी है। एक साल पहले फोनपे की 48.8 परसेंट, पेटीएम की 9.9 परसेंट और गूगल पे की 34.6 परसेंट हिस्सेदारी थी।