Select Date:

डोनाल्ड ट्रंप पर लगे 2020 के चुनाव नतीजों को पलटने की कोशिश के आरोप, क्या टूट जाएगा दोबारा राष्ट्रपति बनने का सपना

Updated on 02-08-2023 02:43 PM

वॉशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मंगलवार को 2020 के चुनाव परिणामों को पलटने के प्रयासों के संबंध में आधिकारिक आरोप लगाए गए। स्पेशल काउंसिल जैक स्मिथ ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने जो बाइडन से हार के बावजूद सत्ता में बने रहने के लिए वोटर्स से 'जानबूझकर झूठे' दावे किए। चार महीने में यह तीसरी बार है जब ट्रंप पर आरोप तय किए गए हैं। ट्रंप पर चार आरोप लगाए गए हैं, सरकारी कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश, अमेरिका को धोखा देने की साजिश, किसी आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालना और बाधा डालने की कोशिश करना और अधिकारों के खिलाफ साजिश।

अभियोग में ट्रंप पर खासतौर से उनके 6 जनवरी के भाषण के जरिए दंगा भड़काने या दंगाइयों के साथ साजिश रचने के आरोप नहीं लगाए गए हैं। अगर इन आरोपों में भी ट्रंप को दोषी ठहराया जाता है, इसके बावजूद वह 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं। वह रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की रेस में फिलहाल सबसे आगे हैं और अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
 

'6 जनवरी का हमला देश के लोकतंत्र पर था'

अभियोग में छह साजिशकर्ताओं का जिक्र किया गया है लेकिन दस्तावेज़ में उनका नाम नहीं है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा या नहीं। अनुमान है कि इसमें ट्रंप के पूर्व निजी वकील रूडी गिउलिआनी, न्याय विभाग के पूर्व अधिकारी जेफरी क्लार्क और ट्रंप सहयोगी पूर्व वकील सिडनी पॉवेल शामिल हैं। जैक स्मिथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, '6 जनवरी, 2021 को हमारे देश की संसद पर हमला अमेरिकी लोकतंत्र पर हमला था।'


ट्रंप ने आरोपों को बताया 'राजनीति से प्रेरित'

उन्होंने कहा, 'जैसा कि अभियोग में बताया गया है, यह सब झूठ से भरा हुआ था, प्रतिवादी के झूठ का लक्ष्य अमेरिकी सरकार के एक आधारभूत काम में बाधा डालना था- राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को इकट्ठा करने, गिनने और प्रमाणित करने की प्रक्रिया।' ट्रंप की ओर से इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया गया है। वह गुरुवार शाम को कोर्ट में पेश होंगे। स्मिथ ने कहा कि उनका मकसद 'जल्द से जल्द सुनवाई की मांग करना है ताकि हमारे सबूतों का अदालत में परीक्षण किया जा सके और ज्यूरी न्याय कर सके।'
 
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.