ट्विटर पर वापस लौटे डोनाल्ड ट्रंप, जानें ढाई साल बाद किए पहले ट्वीट में क्या लिखा
Updated on
25-08-2023 01:40 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगभग ढाई साल बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वापसी की है। एक्स को पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। अपने पहले ट्वीट में डोनाल्ड ट्रंप ने अपना मगशॉट को शेयर किया है। मगशॉट जेल से जारी की गई तस्वीर होती है, जो किसी आरोपी या अपराधी के पहुंचने के तुरंत बाद ली जाती है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी वेबसाइट की जानकारी भी शेयर की है, जिसके जरिए उनके राष्ट्रपति चुनाव के कैंपेन के लिए पैसे जुटाए जाते हैं। इससे पहले ट्रंप ने 8 जनवरी 2021 को ट्वीट किया था, जिसके बाद उनके ट्विटर यानी आज के एक्स अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया था।
ट्रंप को क्यों किया गया था बैन
ट्रंप पर जनवरी 2021 में लोगों को यूएस कैपिटल पर हमले के लिए भड़काने का आरोप लगा था। कहा गया था कि ट्रंप ने भीड़ को उकसाने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का आरोप किया था। इसमें ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल थे। हालांकि, तब सोशल मीडिया कंपनियों के इस कदम की पूरी दुनिया में आलोचना की गई थी। कई राष्ट्राध्यक्षों ने इसके खिलाफ बयान दिए थे और इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया था। ट्रंप ने ट्विटर पर प्रतिबंझ के बाद अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल शुरू किया था।
एलन मस्क ने ट्रंप के अकाउंट को किया था बहाल
पिछले साल एक्स के नए मालिक एलन मस्क ने ट्रंप पर लगा बैन हटा दिया था, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप इस प्लेटफॉर्म पर वापसी नहीं की थी। एलन मस्क ने खुद ट्वीट कर ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को बहाल किए जाने की योजना के बारे में बताया था। उन्होंने लिखा था कि लोगों ने अपनी इच्छा जाहिर की है। ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाएगा। मस्क ने एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया था, जिसमें प्रतिभागियों से पूछा गया था कि क्या ट्विटर पर ट्रंप की वापसी होनी चाहिए। इस सर्वेक्षण में 15,085,458 लोगों ने अपना मत जाहिर किया। करीब 51.8 फीसदी लोगों ने ट्रंप का अकाउंट बहाल करने का समर्थन किया, जबकि 48.2 प्रतिशत इसके खिलाफ थे।
ट्रंप ने अपने आखिरी ट्वीट में क्या लिखा था
ट्विटर पर वापसी के बाद ट्रंप के अकाउंट पर जो आखिरी ट्वीट दिख रहा था, वह आठ जनवरी 2021 का था। इसमें लिखा था, “उन सभी के लिए जिन्होंने पूछा है, क्या मैं 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाऊंगा।” जिस समय ट्रंप का अकाउंट बहाल किया गया, उस समय उनके दस लाख फॉलोअर नजर आ रहे थे, लेकिन 30 मिनट के भीतर यह संख्या बढ़कर 21 लाख पर पहुंच गई।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…