सिनवार के लिए मत मरो, सरेंडर करो... हमास के आतंकियों को इजरायल की धमकी, क्या अब रुकेगा युद्ध?
Updated on
11-12-2023 01:23 PM
तेल अवीव: इजरायल और हमास का युद्ध पिछले दो महीने से जारी है। इस बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को सरेंडर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि गाजा में आत्मसमर्पण करने वाले और गिरफ्तार हुए सैकड़ों लड़ाकों ने हमास के अंत की शुरुआत को चिह्नित किया है। नेतन्याहू ने आतंकी समूह के लड़ाकों से कहा कि वह याह्या सिनवार के लिए खुद का बलिदान न करें। उन्होंने कहा, 'युद्ध अभी भी जारी है। लेकिन हमास के अंत की शुरुआत हो चुकी है।'
नेतन्याहू ने कहा, 'मैं हमास के आतंकियों से कहना चाहूंगा। अब सबकुछ खत्म हो चुका है। सिनवार के लिए मरने की जरूरत नहीं। सरेंडर कर दो।' उन्होंने आगे कहा, 'पिछले कुछ दिनों में दर्जनों हमास के आतंकियों ने हमारी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। वे अपने हथियार डाल रहे हैं और खुद को हमारे वीर सैनिकों के हवाले कर रहे हैं।' नेतन्याहू का यह बयान तब आया है जब गाजा की उत्तरी सीमा पर हिंसा बढ़ रही है और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक मजबूत युद्धविराम की मांग की है।
पुतिन-नेतन्याहू की हुई बातचीत
रविवार को नेतन्याहू ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात की। लगभग 50 मिनट तक फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने गाजा से जुड़े अभियान की आवश्यक्ता के बारे में बताया। ऐसी अटकलें बनी हुई हैं कि अमेरिका इस अभियान को जनवरी तक खत्म होते देखना चाहता है। लेकिन इसके बावजूद किसी तरह की कार्रवाई के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को कहा कि युद्ध की समयसीमा तय करना इजरायल पर निर्भर है। उन्होंने कहा, 'हर कोई इस अभियान को जल्द से जल्द खत्म होते देखना चाहता है।'
'आम नागरिकों का ख्याल रखे इजरायल'
ब्लिंकन ने आगे कहा कि इजरायल भले ही हमास के हमले के बाद कार्रवाई कर रहा है, फिर भी उसे आम नागरिकों का ख्याल रखना होगा। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दोहा फोरम में कहा कि उनका देश 7 अक्टूबर के हमले की कड़ी निंदा करता है, जिसने गाजा युद्ध को जन्म दिया। लेकिन इसकी सजा लाखों फिलिस्तीनियों को देना सही नहीं ठहराया जा सकता। हमास के मुताबिक इजरायल की कार्रवाई में अब तक 17,000 लोगों की मौत हुई है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…