'भूलना मत, श्रद्धा को दुनिया में कौन लाया', शक्ति कपूर ने फैशन ब्रांड को दिया ऐसा जवाब, फैंस की छूटी हंसी
Updated on
06-12-2023 02:55 PM
इन दिनों श्रद्धा कपूर एक फैशन ब्रांड के विज्ञापनों में खूब नजर आती हैं। यह देख पापा शक्ति कपूर के मन में जानने की उत्सुकता हुई कि उस फैशन ब्रांड के प्रमोशन में हमेशा श्रद्धा ही क्यों दिखती हैं। बस इसी चक्कर में शक्ति कपूर ने उसी ब्रांड से इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब कर दिए और फिर जो हुआ, उसे देख फैंस भी हंसी से लोट-पोट हो गए।
दरअसल श्रद्धा कपूर ने Ajio Life के साथ अपना एक विज्ञापन वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को देख शक्ति कपूर ने फैशन ब्रांड को टैग किया और सवाल पूछा, 'एडमिन बेटा, हर बार आपकी सेल में सिर्फ श्रद्धा ही क्यों आती है?' इस पर उन्हें जवाब मिला, 'सर, क्योंकि श्रद्धा अपने साथ करोड़ों भारतीयों को लाती हैं।'
'भूलना मत, श्रद्धा को दुनिया में कौन लाया'
इस फनी बातचीत के बीच फिर शक्ति कपूर ने जो जवाब दिया, उसे पढ़कर फैंस भी हंस पड़े और एक्टर के ह्यूमर की तारीफ करने लगे। शक्ति कपूर ने लिखा, 'भूलना मत, श्रद्धा को दुनिया में कौन लाया।'
'एनिमल' में दिखे शक्ति कपूर, 'स्त्री 2' में नजर आएंगी श्रद्धा
बता दें कि शक्ति कपूर बेटी श्रद्धा के साथ भी अकसर ऐसे ही मस्ती-मजाक करते नजर आते हैं। एक्ट्रेस भी कई बार पापा शक्ति कपूर के साथ मजेदार वीडियो शेयर करती हैं। दोनों के बॉन्ड को फैंस खूब पसंद करते हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो शक्ति कपूर हाल ही रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। वहीं, श्रद्धा कपूर इस साल 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं और अब 'स्त्री 2' में दिखेंगी, जो 2024 में रिलीज होगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…