'हनी सिंह को नहीं बुलाते हैं क्या' करण औजला संग बादशाह ने अनंत-राधिका के संगीत में जमाई महफिल, वीडियो हुआ वायरल
Updated on
06-07-2024 01:54 PM
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मगर उसके पहले जियो सेंटर में संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें दुनियाभर से आए सितारे शामिल हुए। हॉलीवुड और बॉलीवुड के मशहूर गायक अपने हिट गानों के साथ मेहमानों का मनोरंजन करते दिखाइ दिए। शुक्रवार, 5 जुलाई को हुए इस कार्यक्रम में जहां विदेशी गायक जस्टिन बीबर ने समा बांधा। वहीं रैपर बादशाह भी पीछे नहीं रहे। उनका वीडियो वायरल हो रहा है और फीस भी बताई जा रही है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी में सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह ने डांस परफॉर्मेंस दी थी। इसके अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने स्टेज पर ठुमके लगाए थे। इसके अलावा विदेशी सिंगर जस्टिन बीबर ने भी समा बांधा था। जस्टिन बीबर के लिए दावा किया जा रहा है कि उन्होंने यहां परफॉर्म करने के लिए करीब 10 मिलियन डॉलर किए हैं। यानी 83 करोड़ रुपये। जो कि रिहाना से ज्यादा हैं।
बादशाह ने ली इतनी फीस
अब 'डीएनए इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बादशाह ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सेगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए 4 करोड़ रुपये लिए हैं। और इतना ही मार्च महीने में दिलजीत दोसांझ को भी दिए गए थे। ऐसा रिपोर्ट्स में बताया गया था। हालांकि सच्चाई कोई नहीं जानता। अब बादशाह का कई वीडियो सामने आया है, जहां वह करण औजला के साथ परफॉर्म कर रहे हैं और सारा अली खान, विक्की कौशल, ओरी समेत अन्य नजर आ रहे हैं।
लोगों ने बताया अंबानी का शादी को जन्नत
इनका वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'हनी सिंह को नहीं इन्वाइट करते हैं क्या?' एक ने कहा, 'शादी हो तो ऐसे हो, वरना क्या करें।' एक ने लिखा, 'ये तो जन्नत है, अंबानी का जलवा।' कुछ ने करण औजला को देखकर प्यार बरसाया। वहीं कुछ ने अंबानी के शादी को जबरदस्त कहा।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…