झगड़ा नहीं चाहते, लेकिन चीन से अपने जलक्षेत्र की रक्षा करेंगे... फिलीपींस के राष्ट्रपति की दो-टूक
Updated on
30-09-2023 02:27 PM
मनीला: दक्षिण चीन सागर में विवादित स्थल पर चीन द्वारा लगाए गए अवरोधकों को फिलीपीन के तटरक्षकों द्वारा हटाए जाने के बाद देश के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश, चीन से झगड़ा नहीं चाहता, लेकिन वह मजबूती से अपने जलक्षेत्र की रक्षा करेंगे। यह पहली बार है जब फिलीपीन के राष्ट्रपति ने सार्वजनिक रूप से चीन के खिलाफ आवाज उठाई है। चीन ने 'स्कारबोरो शोल' (रेतीले और चट्टानों से घिरे समुद्री क्षेत्र, जहां प्रचुर मात्रा में मछलियां पाई जाती हैं) के शुरुआती भाग में 300 मीटर (980 फुट) लंबा अवरोधक लगाया था, जिसे मार्कोस के आदेश के बाद हटा दिया गया।
दक्षिणी सुरीगाओ डेन नोर्ते प्रांत में संवाददाता द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मार्कोस ने कहा, ''हम झगड़ा नहीं चाहते लेकिन हम फिलीपीन के जलक्षेत्र और हमारे मछुआरों के अधिकारों की रक्षा करना जारी रखेंगे।'' उन्होंने कहा कि ये मछुआरे सौ से ज्यादा वर्षों से इन इलाकों में मछली पकड़ रहे हैं। इस साल की शुरुआत में मार्कोस ने 2014 रक्षा समझौते के अंतर्गत फिलीपीन में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को बढ़ाने की मंजूरी देने का फैसला किया था, जिसके बाद दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपीन के बीच यह हालिया विवाद पैदा हुआ है। ताइवान और चीन के साथ समुद्री सीमा साझा करने वाले फिलीपीन में स्थानीय सैन्य शिविरों में अधिक संख्या में अमेरिकी बलों की मौजूदगी से बीजिंग भड़क गया है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनातनी जारी है।
मार्कोस ने कहा कि 'स्कारबोरो शोल' के मुहाने से फिलीपीन तटरक्षकों द्वारा रस्सी और जाल अवरोधकों को हटाए जाने के बाद देश की मछली पकड़ने वाली नाव समुद्री क्षेत्र में घुसीं और एक दिन में करीब 164 टन मछलियां पकड़ीं। उन्होंने कहा, ''हमारे मछुआरे इसे खो रहे थे इसलिए वहां किसी प्रकार का अवरोधक नहीं होना चाहिए और यह स्पष्ट है कि ये इलाका फिलीपीन के भीतर आता है।'' उन्होंने कहा कि उनके देश के मुछआरे इन इलाकों में सौ से ज्यादा वर्षों से मछली पकड़ रहे हैं इसलिए मैं नहीं समझ सका कि क्या बदला गया।
फिलीपीन तटरक्षक के प्रवक्ता कमोडोर जे ताररियला ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि बृहस्पतिवार को निगरानी के लिए तैनात किए गए एक फिलीपीन विमान ने शोल के प्रवेश पर चीन के दो तट रक्षक जहाजों को देखा, जिनकी वजह से फिलीपीन के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्री क्षेत्र में नहीं जा पा रहे थे। संवाददाताओं को दो धातु लंगरों में से एक को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि स्कारबोरो के प्रवेश स्थान से अवरोधकों को हटाने के लिए फिलीपन तटरक्षकों ने हाल ही में इन लंगरों को हटाया है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बुधवार को बीजिंग में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह शोल ''चीन का हिस्सा है''। उन्होंने कहा, ''फिलीपीन जो कर रहा है वह उसकी खुशफहमी के अलावा और कुछ नहीं है। चीन अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों की रक्षा तथा हुआंगयान द्वीप के हितों की रक्षा करना जारी रखेगा।''
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…