Select Date:

खालिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय... कनाडा में मंदिर के सामने हिंदुओं का जोरदार प्रदर्शन

Updated on 27-11-2023 02:11 PM
ओटावा: कनाडा में बौखलाए खालिस्तान समर्थक अब हिंदुओं को परेशान करने में जुटे हैं। कनाडा के सरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर खालिस्तानियों और हिंदुओं के बीच तनाव का केंद्र बना हुआ है। कथित तौर पर यहां खालिस्तान समर्थक हिंदू भक्तों को परेशान कर रहे हैं, जिसके बाद अब हिंदुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से जवाबी प्रदर्शन शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदुओं की ओर से जवाबी प्रदर्शन ने खालिस्तान समूहों को वहां से जाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन मंदिर अधिकारी कथित तौर पर अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हैं।

सड़क के एक तरफ खालिस्तानी झंडा लेकर लोग खड़े थे, तो वहीं दूसरी ओर मंदिर के सामने लोग खड़े थे। हिंदू सिख एकता जिंदाबाद, भारत माता की जय और खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान पुलिस को भी बीच में खड़े देखा जा सकता है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों ने कहा कि यह लगातार हो रहा है। खालिस्तान समर्थक आकर विरोध करते हैं। हमें उनकी वजह से अपनी जान का डर है। हमारी बार-बार शिकायतों के बावजूद कनाडा की सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

निज्जर को लेकर प्रदर्शन

हाल ही में खालिस्तान समर्थक कुछ अराजक तत्वों ने मिसिसॉगा में कालीबाड़ी मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया था। इस मंदिर को टोरंटो कालीबाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। यहां एक दर्जन से ज्यादा खालिस्तानी समर्थकों ने भारत विरोधी नारे लगाए। आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से ऐसे प्रदर्शनों की संख्या बढ़ी है। प्रदर्शनकारी लगातार निज्जर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। कनाडा के सरे में निज्जर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी।

भारत-कनाडा के बीच बढ़ा था तनाव


निज्जर की मौत को लेकर भारत और कनाडा के बीच विवाद बढ़ गया था। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में खड़े होकर कह दिया था कि इसमें भारत का हाथ है। भारत ने इससे इनकार कर दिया था। साथ ही दोनों देशों ने एक दूसरे के राजनयिकों को भी निष्कासित किया था। अप्रैल में कालीबाड़ी मंदिर से जुड़े अधिकारियों ने बताया था कि चोरी का प्रयास हुआ है। हालांकि माना जा रहा है कि यहां रहने वाले लोगों को डराना इनका प्रमुख लक्ष्य है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.