Select Date:

गदर 2 के सामने 'ड्रीम गर्ल 2' ने मारी दहाड़, बॉक्स ऑफिस पर फायर निकली आयुष्मान की फिल्म

Updated on 06-09-2023 03:37 PM
हाल ही में रक्षा-बंधन से ठीक पहले 25 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' के तूफान के बावजूद अपनी पकड़ मजबूत रखी है। आयुष्मान खुराना की सीक्वल फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ने 12वें दिन सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' दोनों को धोबी पछाड़ दे दी है। फिल्म ने मंगलवार को सभी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस के रेकॉर्ड रखने वाली साइट Sacnilk के मुताबिक, इस फिल्म ने 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को सबसे ्धिक कमाई की है। इस फिल्म ने दूसरे मंगलवार को कुल मिलाकर 3 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। इसी के साथ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 91.96 करोड़ रुपये हो गई है।

5 सितम्बर को सिनेमाघरों में 'ड्रीम गर्ल 2' की ऑक्यूपेंसी

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 5 सितम्बर को 16.46% रहा, जबकि दोपहर के शोज़ की ऑक्यूपेंसी सबसे अधिक 21.63% रही। नाइट शोज में 15.52% ऑक्यूपेंसी रही। 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के साथ इस फिल्म को भी शाहरुख खान की 'जवान' से जबरदस्त खतरा है। हो सकता है की 'जवान' की आंधी में ये तीनों पलटन साफ हो जाए।

'ड्रीम गर्ल 2' की क्या है कहानी

फिल्म में करम वीर (आयुष्मान खुराना) जगराते में परफॉर्म करता है और गर्लफ्रैंड परी (अनन्या पांडे) से शादी करना चाहता है। अब परी का पापा इसके लिए तैयार नहीं थे। वह चाहते हैं कि लड़के के पास अच्छी नौकरी हो और बैंक बैलेंस भी। बेचारा करम वीर 12वीं फेल है और फिर उसका पास अब एक ही उपाय है कि वो अपने अंदर छिपी पूजा वाली कला का रंग दिखाए और पैसे कमाए। इस बार उन्हें केवल आवाज ही नहीं बल्कि पूरा लुक ही बदलना पड़ता है। अब पैसे कमाने और अपनी प्रेमिका से शादी के चक्कर में बेचारे करम वीर को क्या-क्या करना पड़ता है पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.