नया साल मनाने भारत आईं दुआ लीपा, दो हफ्तों से राजस्थान में मना रही हैं जश्न, देखिए तस्वीरें
Updated on
04-01-2024 02:06 PM
अल्बानिया की फेमस सिंगर दुआ लीपा इन दिनों इंडिया में हैं। वो जयपुर में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो भारत की खूबसूरती में रमते नजर आ रही हैं। अब उन्होंने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
Dua Lipa ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जयपुर में न्यू ईयर ईव।' इन फोटोज में वो ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने सबके साथ मिलकर नए साल का जश्न मनाया। कभी मिरर सेल्फी ली तो कभी जाम छलकाया। इसके साथ ही आग सेंकते हुए ठंड को भी इंजॉय किया।
इंडिया में कुछ इस तरह इंजॉय कर रही हैं दुआ
दुआ पिछले 24 दिसंबर से भारत में ही हैं। करीब 3 दिन पहले भी उन्होंने भारत भ्रमण की फोटोज शेयर की थीं। वो इंडियन अटायर में नजर आईं। जयपुर के कल्चर को करीब से देखा। नेचर के बीच भी अपना वक्त बिताया। वो मंदिर भी गईं और घुड़सवारी का भी लुत्फ उठाया।
दुआ की तगड़ी फैन फॉलोइंग
दुआ लीपा का जन्म 22 अगस्त 1995 को लंदन में हुआ था। वो 28 साल की हैं। वो सिंगर, सॉन्ग राइटर और मॉडल भी हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर 88.5 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…