चीन में रहस्यमयी न्यूमोनिया के चलते अस्पताल फुल, स्कूल किए गए बंद, क्या फिर कोरोना जैसी महामारी दे रही आहट!
Updated on
23-11-2023 02:26 PM
बीजिंग: चीन में रहस्यमयी निमोनिया की बीमारी तेजी से फैल रही है। खासतौर से बच्चों को अपनी चपेट में ले रही इस बीमारी की वजह से तेजी से अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है। इससे बच्चों के अस्पतालों में हालात मुश्किल होते जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी बयान जारी करते हुए इस पर चिंता जताई है और लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों से बच्चों के बीच फैलती इस बीमारी के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए कहा है।
महामारीविद् एरिक फीगल डिंग ने सोशल मीडिया पर कहा है कि अज्ञात निमोनिया का प्रकोप चीन में तेजी से बढ़ रहा है। बीजिंग के लियाओनिंग में बाल चिकित्सा अस्पताल बीमार बच्चों से भर गए हैं। बीजिंग चिल्ड्रन हॉस्पिटल बीमार बच्चों से पूरी तरह से भरा हुआ है। हालात ये है कि कई शहरों में स्कूलों को बंद कर दिया गया हैं। एरिक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें अस्पतालों में भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने बच्चों को लेकर इलाज के लिए परेशान दिख रहे हैं। उन्होंने बताया है कि अभी इस बीमारी को कोई इलाज नहीं मिल पाया है।
बीजिंग और लियाओनिंग बीमारी की चपेट में
उत्तरी चीन में इस बीमारी का प्रकोप अभी ज्यादा है। बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में इस रहस्यमयी बीमारी से प्रभावित बच्चे सबसे ज्यादा आ रहे हैं। इस रहस्यमयी न्यूमोनिया में बच्चों को फेफड़ों में दर्द और तेज बुखार जैसी परेशानी होती है। फेफड़े में दिक्कत होने की वजह से बच्चों को इस बीमारी में सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इस बीमारी के तेजी से फैलने की वजह से इन शहरों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ओपन-एक्सेस सर्विलांस प्लेटफॉर्म प्रोमेड ने चीन में फैल रहे इस न्यूमोनिया पर कहा है कि खासतौर से बच्चों को प्रभावित करने वाली ये बीमारी एक महामारी में भी बदल सकती है।
न्यूमोनिया के बढ़ते खतरे पर विश्व स्वास्थ्य संगठन, डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि सांस की इस बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए लोग तमाम तरह के दिशा निर्देशों का पालन करें। साथ ही डब्ल्यूएचओ ने बच्चों में निमोनिया के क्लस्टर पर विस्तृत जानकारी के लिए चीन से ज्यादा जानकारी देने के लिए आधिकारिक अनुरोध किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अक्टूबर के मध्य से उत्तरी चीन में पिछले तीन सालों की इसी अवधि की तुलना में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी में वृद्धि दर्ज की गई है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…