Select Date:

पाकिस्तान में मतदान के बीच पूरे देश में इंटरनेट बंद रात से आने लगेंगे नतीजे

Updated on 08-02-2024 01:53 PM

 इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आज मतदान का दिन है। आम चुनावों के साथ ही चार प्रांतों. बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध में प्रांतीय विधानसभाओं के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने पूरे देश में इंटरनेट बंद कर दिया ।

पाकिस्तान में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। वोटर्स को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) और जेल में बंद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के बीच चयन करना है।

चुनाव प्रचार के दौरान नवाज शरीफ, बिलावल भुट्टो जरदारी, आसिफ अली जरदारी, मौलाना फजलुर रेहम सहित शीर्ष नेताओं ने खूब प्रचार किया।

पाकिस्तान में 128 मिलियन से अधिक लोग आम चुनावों में मतदान करेंगे। नेशनल असेंबली की 336 सीटों और प्रांतीय असेंबली की 749 सीटों के लिए लगभग 18,000 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इन चुनावों में नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ ही सेना की भूमिका अहम मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि सत्ता की चाभी नवाज शरीफ के हाथ हो सकती है।

Pakistan Elections Result Date

पाकिस्तान में चुनाव अधिनियम की धारा 98 के तहत चुनाव आयोग को चुनाव के 14 दिनों के भीतर आधिकारिक परिणाम जारी करने होंगे। मतदान 8 फरवरी को हो रहा है, इसका मतलब है कि आधिकारिक परिणाम गुरुवार, 22 फरवरी तक घोषित किए जाने चाहिए। वैसे मतदान पूरा होने के ठीक बाद मतगणना शुरू हो जाएगी और आज रात से ही नतीजे आना शुरू हो जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.