Select Date:

कमाई का मौका! आज से खुलने जा रहा इस कंपनी का आईपीओ, देखें GMP और प्राइस बैंड सहित सभी डिटेल्स

Updated on 25-10-2023 03:37 PM
नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आज से एक हेल्थकेयर कंपनी मार्केट में अपना आईपीओ लेकर आ रही है। इस हफ्ते यह इकलौता मेनबोर्ड आईपीओ है। इसका नाम ब्लू जेट हेल्थकेयर (Blue Jet Healthcare IPO) है। ब्लू जेट हेल्थकेयर का आईपीओ 25 अक्टूबर को खुलने जा रहा है। कंपनी IPO के जरिए 840.27 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। पब्लिक इश्यू में पैसा लगाने की आखिरी तारिख शुक्रवार यानी 27 अक्टूबर है। आज कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 252.08 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके लिए 7,285,548 इक्विटी शेयरों का एलोकेशन किया, जोकि 346 रुपये के भाव पर जारी किए गए। एंकर निवेशकों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फंड्स, एचडीएफसी MF, निप्पॉन लाइफ इंडिया, आदित्य बिड़ला सन लाइप इंश्योरेंस, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, एचएसबीसी ग्लोबल इनवेस्टमेंट फंड्स, एडलवाइज ट्रस्टीशिप और बीएनपी परिबास के नाम शामिल हैं।

क्या है प्राइस बैंड


कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर 329-346 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर लगभग 840 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। निवेशक न्यूनतम 43 इक्विटी शेयरों और उसके बाद उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। बता दें कि ब्लू जेट हेल्थकेयर का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल आईपीओ होगा। इसमें 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 2.42 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

क्या है GMP


ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। ब्लू जेट हेल्थकेयर का शेयर ग्रे मार्केट में 63 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिख रहा है। ऐसे में इस शेयर की लिस्टिंग 18.21 फीसदी के प्रीमियम के साथ 409 रुपये पर हो सकती है।

क्या करती है कंपनी


ब्लू जेट हेल्थकेयर (Blue Jet Healthcare) की शुरुआत साल 1968 में हुई थी। कंपनी का मुख्य कारोबार फार्मास्युटिकल्स, हेल्थकेयर इंग्रीडिएंट बनाने का है। यह एक इंटरमीडिएट कंपनी है। ब्लू जेट हेल्थकेयर पहली कंपनी थी, जोकि भारत में saccharin और इसके साल्ट बनाने का काम किया। आगे चलकर कंपनी ने कॉन्ट्रास्ट मीडिया इंटरमीडिएट्स में भी विस्तार किया। इसका इस्तेमाल सीटी स्कैन और एमआरआई में किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.