अफगानिस्तान में 5.2 की तीव्रता से हिली धरती, भूकंप के तेज झटके से सहमे लोग, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
Updated on
12-12-2023 01:01 PM
काबुल: मंगलवार को एक बार फिर अफगानिस्तान में भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया है। झटका सुबह करीब सात बजकर 3 मिनट पर महसूस किया गया। हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से कितने लोग घायल हुए हैं या जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। भूकंप सतह से 120 किमी नीचे था।
भूकंप में हुई कई लोगों की मौत इससे पहले अक्टूबर में, 6.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद आए तेज झटकों ने पश्चिमी अफगानिस्तान में सैकड़ों लोगों की जान ले ली थी। तालिबान प्रशासन के हवाले से बताया गया था कि पिछले कुछ वर्षों में भूकंप के लिए अति संवेदनशील क्षेत्रों में से एक इस पहाड़ी देश में आए सबसे खतरनाक झटकों में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि नौ हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने तब कहा था कि 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र सबसे बड़ा शहर हेरात से 40 किलोमीटर (25 मील) उत्तर पश्चिम में था। इसके बाद तीन बहुत तेज झटके आए थे। इनकी तीव्रता 6.3, 5.9 और 5.5 थी, साथ ही इससे कम तीव्रता वाले कम झटके भी आए। सर्वे की तरफ से कहा गया था कि 4.3 और 6.3 तीव्रता के बीच आठ झटके रिकॉर्ड किए गए थे।
15 अक्टूबर को पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसके कुछ ही दिनों बाद हेरात प्रांत में समान तीव्रता के कई भूकंपों में कम से कम एक हजार लोग मारे गए। कई भूकंपों ने देश के पूरे गांवों को नष्ट कर दिया है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…