नेपाल में भूकंप: इस बार बाल-बाल बच गया बिहार, आया बड़ा अपडेट
Updated on
04-11-2023 02:58 PM
पटना: नेपाल में आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के कारण बिहार के कई जिलों में भी जोरदार झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बहरहाल, इस दौरान राज्य में जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि पटना, कटिहार, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सासाराम, नवादा और भारत-नेपाल सीमा से लगे कई अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। विभाग ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा, ‘भूकंप के कारण जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।’ विभाग ने भूकंप संबंधी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
भूकंप से बाल-बाल बच गया बिहार
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आए भूकंप का केंद्र अयोध्या के 227 किलोमीटर पूर्व और काठमांडू से 331 किलोमीटर पश्चिम उत्तर पश्चिम में नेपाल के जाजरकोट जिले में था। इस भूकंप के कारण कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई। भूकंप का असर काठमांडू और आसपास के जिलों में भी महसूस किया गया। पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट और रुकुम जिले भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित हुए।
झटके तो लगे, लेकिन नुकसान नहीं
बिहार में भूकंप के झटकों के कारण लोगों में दहशत फैल गई और पटना, कटिहार, नवादा, मुजफ्फरपुर और दरभंगा के विभिन्न इलाकों में लोग अपने घरों से एहतियातन बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में भी महसूस किया गया। नेपाल में एक महीने में तीसरी बार तेज भूकंप आया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…