Select Date:

EaseMyTrip ने सभी फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड कीं मालदीव में 3 मंत्री सस्पेंड

Updated on 08-01-2024 01:24 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया गया। इब्राहिम शाहीब सुबह साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय पहुंचे। इस बैठक की डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

इससे पहले EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड कर दी हैं। रविवार देर रात EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी।

इधर, रॉयटर्स के मुताबिक मालदीव सरकार ने अपने 3 मंत्रियों माल्शा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्लाह महजूम माजिद को निलंबित कर दिया है। इन्होंने ही PM मोदी और भारत के खिलाफ टिप्पणी की थी। साथ ही भारत की टूरिज्म सेक्टर में फेसेलिटीज को लेकर भी कमेंट्स किए थे।

इस बीच, सोशल मीडिया पर रविवार को दिनभर हैशटैग BoycottMaldives ट्रेंड हुआ। दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर्स और नेटीजन्स ने लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने का समर्थन किया। इसके लिए लोगों ने भारत सरकार की तारीफ की और सोशल मीडिया पर #ExploreIndianIsland ट्रेंड कराया।

मालदीव सरकार के प्रवक्ता बोले- हमारा रुख साफ, मंत्रियों को सस्पेंड किया
मालदीव सरकार के प्रवक्ता इब्राहिम खलील ने कहा था कि भारत के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट के हवाले से जो कुछ चल रहा है, उसके बारे में हमारी सरकार रुख साफ कर चुकी है। फॉरेन मिनिस्ट्री ने भी बयान जारी किया है। भारत के बारे में कमेंट्स करने वाले सभी सरकारी अफसरों को फौरन सस्पेंड किया जा रहा है।

मालदीव की मंत्री ने PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहे
मंत्री मरियम शिउना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में PM मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं, नेता जाहिद रमीज लिखा कि भारत सर्विस के मामले में हमारा मुकाबला नहीं कर सकता। मरियम यूथ एम्पावरमेंट, इन्फॉर्मेशन एंड आर्ट की डिप्टी मिनिस्टर थीं।

उनकी इस पोस्ट पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा- शिउना ने गलत शब्द कहे हैं। ये बात मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि को खतरे में डाल सकती है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार को ऐसी टिप्पणियों से दूरी बनानी चाहिए।

मालदीव के नेता ने लिखा- वहां सफाई नहीं, कमरों से बदबू आती है
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने PM मोदी का लक्षद्वीप वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बढ़िया कदम है! यह मालदीव की नई सरकार के लिए एक बड़ा झटका है, जो चीन की कठपुतली है। इस दौरे के बाद लक्षद्वीप में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसके जवाब में PPM के नेता जाहिद रमीज ने लिखा- बेशक यह अच्छा कदम है, लेकिन भारत कभी हमारी बराबरी नहीं कर सकता। मालदीव पर्यटकों को जो सर्विस देता है, वो भारत कैसे देगा। वो इतनी सफाई कैसे रख पाएंगे, जितनी हम रखते हैं। उनके कमरों में आने वाली बदबू टूरिस्टों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होगी।

यह विवाद क्यों बढ़ा
PM मोदी ने लक्षद्वीप दौरे का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें खूबसूरती के लिहाज से लक्षद्वीप अब मालदीव को टक्कर देता नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि लाखों रुपए खर्च कर मालदीव जाने से बेहतर है कि लक्षद्वीप जाएं।

इससे मालदीव के मंत्री और नेता नाराज नजर आए। उनके आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भारतीयों और मालदीव के नागरिकों के बीच जंग छिड़ गई। भारत के लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि देश में हैशटैग BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा। लोग मालदीव का जमकर विरोध करने लगे। लोगों का कहना है कि PM मोदी के लक्षद्वीप दौरे से मालदीव के टूरिज्म को तगड़ा झटका जरूर लगने वाला है। दूसरी तरफ नेटीजन्स भारत के टूरिज्म सेक्टर को #ExploreIndianIsland से सपोर्ट करने लगे।

मालदीव सरकार की सफाई
प्रधानमंत्री मोदी पर मालदीव के दो मंत्रियों की टिप्पणी का भारत में जबरदस्त विरोध हुआ। इसके बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी किया और विवाद शांत करने की कोशिश की। बयान में कहा गया- सोशल मीडिया पर विदेशी नेताओं और अहम लोगों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों पर मालदीव सरकार की नजर है। यह कमेंट्स पर्सनल हैं और मालदीव सरकार का नजरिया नहीं हैं।

इसी बयान में आगे कहा गया- हमारी सरकार मानती है कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है, लेकिन यह राय जिम्मेदारी से देनी चाहिए। इस तरह की बयानबाजी से नफरत या दुश्मनी नहीं फैलनी चाहिए। इससे मालदीव और दुनिया में उसके सहयोगियों के रिश्ते खराब नहीं होने चाहिए। हम ये भी साफ कर देना चाहते हैं कि इस तरह की अपमानजनक बयानबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में मालदीव सरकार कोई संकोच नहीं करेगी।

राष्ट्रपति मुइज्जू ने 'इंडिया आउट' का नारा दिया था
मालदीव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद भारत के साथ रिश्तों में खटास आई है। मुइज्जू चीन समर्थक माने जाते है। वो अपने देश से भारतीय सैनिकों को निकालने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मालदीव में भारतीय सेना की मौजूदगी के खिलाफ 'इंडिया आउट' का नारा दिया था और इसे लेकर कई प्रदर्शन भी हुए थे।

मालदीव की नई सरकार को लगता है कि उनके देश में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी संप्रभुता के लिए खतरा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.