Select Date:

जर्मनी में आई आर्थिक मंदी, अमेरिका के डिफॉल्‍ट होने का खतरा, दुनिया की उम्‍मीद बना भारत

Updated on 26-05-2023 06:51 PM
बॉन/वॉशिंगटन: कोरोना महामारी के बाद दुनियाभर के देशों में आर्थिक संकट विकराल रूप धारण करता जा रहा है। यूरोप का इंजन कहे जाने वाले जर्मनी की अर्थव्‍यवस्‍था आर्थिक मंदी में आ गई है। यूरोप की सबसे बड़ी और दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था जर्मनी ने अब खर्च घटाने पर अपनी पूरी ताकत लगा दी है। जर्मनी में आई इस आर्थिक मंदी से यूरोप के आर्थिक संकट में फंसने का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच अमेरिका के डिफॉल्‍ट होने का खतरा प्रबल हो गया है जिससे दुनिया सहमी हुई है। विश्‍वभर में इस चौतरफा आर्थिक संकट के बीच भारत दुनिया के लिए उम्‍मीद की किरण बनकर उभरा है।

रेटिंग एजेंसी फिच ने अमेरिका को लेकर चेतावनी दी है। फिच ने कहा कि अगर सांसद कर्ज की सीमा को बढ़ाने के लिए सहमत नहीं हुए तो उसे अमेरिका की रेटिंग घटानी होगी। अमेरिका के डिफॉल्‍ट होने के खतरे से अब दुनिया की दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था चीन और जापान भयानक टेंशन में आ गए हैं। दरअसल, अमेरिका के सरकारी कर्ज में चीन और जापान सबसे बड़े विदेशी निवेशक हैं। चीन और जापान दोनों ही देश मिलकर अमेरिकी कर्ज का 2 ट्रिलियन डॉलर का हिस्‍सा रखते हैं।

भारत के आर्थिक मंदी में जाने का कितना खतरा ?


चीन ने साल 2000 में अमेरिका के सरकारी कर्ज में निवेश करना शुरू किया था। उस दौरान अमेरिका ने चीन को विश्‍व व्‍यापार संगठन में शामिल किए जाने का समर्थन किया था। इससे निर्यात में भारी तेजी आई थी। इससे चीन को बहुत बड़े पैमाने पर डॉलर मिले और उसने इसे अमेरिका के सरकारी कर्ज में निवेश किया। अमेरिका के ट्रेजरी बांड को धरती पर सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। एक समय में तो चीन का अमेरिकी ट्रेजरी बांड में निवेश 1.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया था।

चीन एक दशक से अधिक समय तक अमेरिका के लिए सबसे बड़ा विदेशी कर्जदाता देश रह चुका है। हालांकि ट्रंप के शासनकाल में तनाव भड़कने के बाद चीन ने अपने आपको अमेरिका से दूर करना शुरू कर दिया। जापान ने बाद में चीन की जगह ले ली। अब ये दोनों ही देश अमेरिका के डिफॉल्‍ट होने के खतरे से घबराए हुए हैं। एक तरफ जहां दुनिया की शीर्ष 4 अर्थव्‍यवस्‍थाएं टेंशन में हैं, वहीं दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था भारत विश्‍वभर के लिए उम्‍मीद की किरण बन गई है। भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के मंदी में जाने का खतरा शून्‍य है। चीन के मंदी में जाने का खतरा 12.5 प्रतिशत तक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.