Select Date:

Economic Survey 2023: कब, कहां और कैसे देखें इकोनॉमिक सर्वे लाइव

Updated on 31-01-2023 07:03 PM
नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र (Budget Session) आज यानी मंगलवार, 31 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे शुरू होने वाला है। सुबह संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। उसके तुरंत बाद आर्थिक समीक्षा 2022-23 (Economic Survey 2022-23) को पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आर्थिक समीक्षा (Economic Survey) लोकसभा में पेश करेंगी।

संसद में पेश होने के बाद होगा प्रेस कांफ्रेंस


संसद में वित्त मंत्री के आर्थिक समीक्षा पेश करने के बाद करीब दो बजे दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (Chief Economic Adviser (CEA) डॉक्टर वी अनंत नागेश्वरन (Dr V Anantha Nageswaran) प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे आर्थिक समीक्षा की बारीकियों को उजागर करेंगे।

क्या होता है इकॉनोमिक सर्वे ?


अर्थव्यवस्था (Economy) की स्थिति की जानकारी देने और नीतिगत ‘नुस्खे’ सुझाने के लिए केंद्रीय बजट से पहले संसद में आर्थिक समीक्षा (Economic Survey) पेश की जाती है। इसे सरल शब्दों में समझें तो आर्थिक सर्वे देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का लेखा-जोखा होता है। सरकार इस दस्तावेज के जरिए यह बताती है कि देश की इकनॉमी किस स्थिति में है। सरकार की योजनाएं कितनी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। पूरे साल डेवलपमेंट का क्या ट्रेंड रहा। किस क्षेत्र में कितना निवेश हुआ। योजनाओं को किस तरह अमल में लाया गया आदि। बजट से एक दिन पहले आने वाली आर्थिक समीक्षा में सबकी नजर जिन पर होती है, उनमें से एक है अगले वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का अनुमान।

कौन तैयार करता है इकनॉमिक सर्वे


इकनॉमिक सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) के नेतृत्व वाली टीम द्वारा तैयार किया जाता है। इस टीम में CEA के साथ वित्त और आर्थिक मामलों के जानकार शामिल रहते हैं। सरकार ने अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन (V. Anantha Nageswaran) को हाल ही में नया सीईए (Chief Economic Advisor) नियुक्त किया है। उन्होंने के वी सुब्रमण्यम की जगह ली है, जिनका तीन वर्ष का कार्यकाल दिसंबर 2021 में पूरा हो गया था।

कहां देखें इकोनॉमिक सर्वे लाइव


आप भले ही संसद में नहीं जा पाएं, लेकिन आप घर बैठे ही इकोनॉमिक सर्वे लाइव देख सकते हैं। इसका लाइवस्ट्रीम livestream सरकार के सभी ऑफिसियल चैनल, संसद टीवी, पीआईबी इंडिया आदि पर किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिले पेट्रोल (E20) को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है। कई लोगों की शिकायत है कि E20 से गाड़ियों के इंजन को नुकसान हो रहा है और…
 20 July 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
 20 July 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तेजी आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1 फीसदी से…
 20 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल के बावजूद सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से कच्चे तेल की…
 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
Advt.