Select Date:

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष के घर ED की रेड, सीएम गहलोत के बेटे को भी समन जारी, चुनाव से पहले पेपर लीक केस फंस सकते नेता

Updated on 26-10-2023 12:44 PM
जयपुर : राजस्थान चुनाव नजदीक है ऐसे में प्रदेश में ईडी सक्रीय नजर आ रही है। इस बार ईडी के निशाने पर कोई और नहीं बल्कि राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा नजर आ रहे हैं। राजस्थान में हुए पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम आज सुबह से ही एक्टिव नजर दिखाई दी। जिसको लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर ईडी ने छापेमारी की। ताजा जानकारी के मुताबिक यह रेड राजस्थान में हुए पेपर लीक को लेकर बताई जा रही है। पहले भी पेपर लीक मामले में डोटासरा पर आरोप लगाए गए थे। ईडी फिलहाल डोटासरा और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम डोटासरा के जयपुर के सरकारी आवास सहित सीकर स्थित निजी निवास पर भी पहुंची।

प्रदेश में ईडी की टीम डोटासरा ही नहीं बल्कि उनके रिश्तेदारों के घर भी पहुंची है। आज पहली बार ईडी ने डोटासरा के घर छापेमारी की है। दिल्ली और जयपुर की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी भी छापेमारी के दौरान मौजूद हैं। वहीं आपको बता दें की डोटासरा इस बार सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हैं।

निर्दलीय विधायक के घर भी पहुंची ईडी

राजस्थान में डोटासरा ही नहीं बल्कि महुवा से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीमें जयपुर,दौसा सहित तमाम बड़े ठिकानों पर पहुंची। दौसा जिले में निर्दलीय विधायक हुड़ला का पेट्रोल पंप भी है, जहां ईडी ने दबिश दी। विधायक ओमप्रकाश हुडला के दफ्तरों सहित अन्य ठिकानों पर भी दस्तावेज खंगाले जा रहे है।

हम तो इंतजार कर रहे हैं ईडी का : डोटासरा

राजस्थान में लगातार हो रही ईडी की कार्रवाई को लेकर डोटासरा ने पूर्व में एक बयान दिया था जिसको अब इस रेड से जुड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा था कि 'हम तो इंतजार कर रहे हैं कि कब ईडी और इनकम टैक्स आती है। ईडी और इनकम टैक्स से वो डरता है, जिसने कुछ गलत किया हो, हम तो इंतजार कर रहे हैं कि कब ईडी आती है।' डोटासरा का यह बयान अब उनके लिए ही सिर दर्द बन सकता है क्योंकि अब ईडी ने उनके दरवाजे पर ही दस्तक दे दी है।

हम तो इंतजार कर रहे हैं ईडी का : डोटासरा

राजस्थान में लगातार हो रही ईडी की कार्रवाई को लेकर डोटासरा ने पूर्व में एक बयान दिया था जिसको अब इस रेड से जुड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा था कि 'हम तो इंतजार कर रहे हैं कि कब ईडी और इनकम टैक्स आती है। ईडी और इनकम टैक्स से वो डरता है, जिसने कुछ गलत किया हो, हम तो इंतजार कर रहे हैं कि कब ईडी आती है।' डोटासरा का यह बयान अब उनके लिए ही सिर दर्द बन सकता है क्योंकि अब ईडी ने उनके दरवाजे पर ही दस्तक दे दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.