Select Date:

ED का आरोप- केजरीवाल जानबूझकर आम और मिठाई खा रहे:कोर्ट ने मांगा डाइट चार्ट, तिहाड़ जेल के अधिकारी आज देंगे रिपोर्ट

Updated on 19-04-2024 02:16 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार 18 अप्रैल को आरोप लगाया था कि वे जेल में जानबूझकर मीठा खा रहे हैं, ताकि इससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाए और उन्हें मेडिकल के आधार पर जमानत मिल जाए।

केजरीवाल ने अपने शुगर लेवल की रेगुलर जांच और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने डॉक्टर से परामर्श की याचिका लगाई थी। इसी सुनवाई के दौरान ED के वकील जोहेब हुसैन ने स्पेशल जज कावेरी बावेजा के सामने ये दलीलें रखी थीं।ED के मुताबिक केजरीवाल को टाइप-2 डायबिटीज है, लेकिन वह जेल में आलू पूड़ी, आम और मीठा खा रहे हैं। केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में 18 दिन से बंद हैं और उन्हें घर का खाना खाने की परमिशन मिली है।

कोर्ट ने इन आरोपों के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन से केजरीवाल के खाने-पीने और दवाओं की रिपोर्ट मांगी थी। जिस पर भी आज शुक्रवार (19 अप्रैल) को सुनवाई होगी।

इधर, केजरीवाल ने जेल में इंसुलिन मुहैया कराने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी।

केजरीवाल के वकील ने वापस ली याचिका
CM केजरीवाल की ओर से पेश वकील विवेक जैन ने ED की दलीलों पर आपत्ति जताई । जैन ने यह भी कहा कि जांच एजेंसी केवल मीडिया के लिए ये आरोप लगा रही है। जैन ने मौजूदा आवेदन वापस ले लिया, साथ ही कहा कि वे दूसरी याचिका लगाएंगे।

आप का दावा- एजेंसी घर का खाना बंद करना चाहती है
केजरीवाल को लेकर ED के आरोपों के बाद गुरुवार (18 अप्रैल) को दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल रोज 54 यूनिट इंसुलिन लेते है। उन्हें सीवियर डायबिटीज है। ED केजरीवाल का घर का खाना बंद करना चाहती है।

आतिशी ने कहा- डायबिटिक पेशेंट क्या खाएगा, क्या एक्सरसाइज करेगा, ये तय रहता है। इसी वजह से कोर्ट ने उन्हें घर के खाने की परमिशन दी। ED केजरीवाल की सेहत बिगाड़ना और उनका घर का खाना रोकना चाहती है। ED के ये आरोप सरासर झूठे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
 05 August 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर, कुलगाम,…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.