कतर से आठवें अधिकारी की जल्द हो सकती है वापसी, रिहाई के बाद भी लगा है यात्रा प्रतिबंध, जानें वजह
Updated on
29-02-2024 12:47 PM
दोहा: कतर की जेल में बंद आठ नेवी के पूर्व अधिकारियों की रिहाई को दो सप्ताह से ज्यादा हो चुके हैं। आठ में से सात लोग 12 फरवरी को भारत वापस आ चुके हैं। लेकिन यात्रा प्रतिबंधों का सामना कर रहे कमांडर पूर्णेंदु तिवारी की वापसी अभी तक नहीं हुई है। कमांडर तिवारी से जुड़ा एक और मामला अभी पेंडिंग है, जिसके खत्म होने का इंतजार है। इस कारण उन पर यात्रा प्रतिबंध लगा है। हालांकि 12 फरवरी को नजरबंदी से रिहाई की घोषणा के बाद उन्हें अपने घर जाने की इजाजत दी गई थी।
ऐसी रिपोर्ट्स आ रही है कि जल्द ही वह वापसी कर सकते हैं। वह इस सप्ताह या अगले सप्ताह की शुरुआत में वापस आ सकते हैं। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने एक खबर में सूत्रों के हवाले से कहा कि कमांडर तिवारी के आने की घोषणा पहले से नहीं की जाएगी। कमांडर तिवारी की मां 85 वर्ष की हैं जो अपने बेटे के भारत लौटने का इंतजार कर रही हैं। 30 अगस्त 2022 को कतर के आंतरिक मंत्रालय की ओर से आठ पूर्व नौसेनिकों को गिरफ्तार किया गया था।
कतर में सुनाई गई थी मौत की सजा
इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोपों में बाद में इन्हें मौत की सजा सुनाई गई। जिस कारण से भारत में कतर को लेकर एक नाराजगी देखी जा रही थी। बाद में कतर ने इनकी सजा को कम करते हुए जेल में बदल दिया। लेकिन डिप्लोमैटिक हस्तक्षेप के बाद आखिरकार इन सभी लोगों को रिहा कर दिया गया। उनकी गिरफ्तारी, सजा और इससे जुड़े विवरण साफ नहीं हैं। भारत ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कतर के अमीर की सराहना की थी।
पीएम मोदी को कहा था धन्यवाद
भारत लौटने के बाद इन नेवी अधिकारियों ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा था। नई दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद अधिकारियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए थे। एक नेवी अधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बिना यह संभव नहीं था। इसके अलावा उन्होंने कतर के अमीर को भी धन्यवाद कहा था। वहीं एक अन्य अधिकारी ने कहा था कि पीएम मोदी के कारण ही आज वह मौत के मुंह से बाहर निकले हैं।
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…