कई उप-सहारा अफ्रीकी देशों से की पाकिस्तान की तुलना
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व बैंक ने कहा है कि पाकिस्तान के मानव विकास के परिणाम दक्षिण एशिया के बाकी हिस्सों से काफी पीछे हैं। मोटे तौर पर कई उप-सहारा अफ्रीकी देशों के बराबर हैं, जहां पांच साल से कम उम्र के करीब 40 प्रतिशत बच्चे अविकसित और विकलांगता का शिकार हैं। दुनिया में स्कूल न जाने वाले बच्चों की सबसे बड़ी संख्या (दो करोड़ तीन लाख) पाकिस्तान में है।
