बड़े भाई आएं और चुनाव की कमान संभालें... शहबाज ने नवाज शरीफ से लगाई गुहार, 'नए कानून' से वापसी तय?
Updated on
17-06-2023 07:18 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को अपने बड़े भाई और पीएमएल-एन के मुखिया नवाज शरीफ से वापस लौटने का आग्रह किया। उन्होंने न सिर्फ देश में चुनाव अभियान का नेतृत्व करने बल्कि चौथी बार मुल्क का प्रधानमंत्री बनने की भी अपील की। पार्टी की सेंट्रल जनरल काउंसिल मीटिंग को संबोधित करते हुए, शहबाज ने कहा कि वह अपने बड़े भाई के पाकिस्तान लौटने और पार्टी की बैठकों को संभालने की राह देख रहे हैं ताकि वह पीएमएल-एन की अध्यक्षता उन्हें वापस सौंप सकें।
नवाज शरीफ स्वास्थ्य कारणों के चलते 2019 से लंदन में हैं और माना जा रहा है कि आगामी चुनाव से पहले पाकिस्तान लौट सकते हैं। जियो न्यूज की खबर के अनुसार शहबाज शरीफ ने कहा, 'चुनाव आयोग की तलवार लटकी हुई थी इसलिए यह बैठक आयोजित की गई।' सुप्रीम कोर्ट की तरफ से तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित किए जाने बाद शहबाज शरीफ को पीएमएल-एन की अध्यक्षता दे दी गई थी।
'नवाज शरीफ के आने से बदल जाएगी राजनीति'
शहबाज ने कहा कि पीएमएल-एन को युवा नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने अपनी भतीजी और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की 'कड़ी मेहनत' के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा, 'नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने पर आप देखेंगे कि राजनीति का नक्शा ही बदल जाएगा।' शहबाज का यह बयान पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की ओर से सुप्रीम कोर्ट रिव्यू ऑफ जजमेंट्स एंड ऑर्डर्स एक्ट 2023 पर साइन करने के कुछ हफ्ते बाद आया है।
नवाज शरीफ के लौटने का रास्ता साफ?
इससे नवाज शरीफ के लिए 60 दिनों के भीतर आजीवन अयोग्यता के खिलाफ अपील के अधिकार का इस्तेमाल करने का रास्ता साफ हो गया है। नए कानून के तहत अब अनुच्छेद 184(3) के तहत आने वाले ममालों में अदालती फैसलों के खिलाफ अपील दायल की जा सकेगी। यह कानून अब पिछले फैसलों पर भी लागू होता है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई 2017 को पनामा पेपर मामले में नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित कर दिया था।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…