बच्चे और बुजुर्गों को नहीं मिलेगी अनुमति
चंपत राय के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम करीब 3 घंटे तक चलेगा। इसमें बच्चों और बुजुर्गो को सुरक्षा के मद्देनजर प्रवेश नही मिलेगा। बुजुर्गो के दर्शन के लिए फरवरी 2024 में विशेष व्यवस्था की जाएगी। आमंत्रित मेहमानों को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड साथ में लेकर आना होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले नवनिर्मित गर्भगृह में अक्षत पूजन होगा जिसके माध्यम से राम भक्तों को निमंत्रण दिया जाएगा। मुख्य समारोह से पहले परंपरा अनुसार अक्षत पूजन होगा जिसे आसपास के गांव और लोगों को बांटकर इस बात की सूचना दी जाएगी कि रामलला अपने नए भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं।
