दागी उम्मीदवारों का चुनाव आयोग ने किया इंतजाम, जानिए क्या लगाई शर्त
Updated on
09-10-2023 03:56 PM
जयपुर: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 3 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इस चुनाव में दागी उम्मीदवारों पर लगाम को लेकर इलेक्शन कमिशन ने कई शर्तें लगाई हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि किसी उम्मीदवार का अगर आपराधिक बैकग्राउंड है, तो उसे तीन बार अखबार में देना होगा। उसे टीवी में भी जानकारी देनी पड़ेगी।
दागी उम्मीदवारों को टिकट क्यों, पार्टी को बताना होगा
मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे कहा कि दागी उम्मीदवार को टिकट देने वाली पार्टी को भी जानकारी देनी होगी। उन्हें आगे बढ़कर यह लिखना-बताना पड़ेगा कि उन्होंने चुनाव में इसी उम्मीदवार को क्यों चुना? क्या वहां कोई और कैंडिडेट उपलब्ध नहीं था। उस सियासी पार्टी को बताना होगा कि उन्होंने उस अपराधी पृष्ठभूमि के कैंडिडेट को टिकट क्यों दिया। वहीं चुनाव संबंधी कोई भी गड़बड़ी होने पर इलेक्शन कमिशन ने लोगों से शिकायत करने की अपील की है। आयोग ने कहा कि शिकायत मिलते ही 100 मिनट में चुनावआयोग पहुंच जाएगा। cVIGIL मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने की अपील आयोग ने की है।
चुनाव आयोग ने दागियों पर बढ़ाई सख्ती
भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। CEC राजीव कुमार ने बताया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 60 लाख युवा (18-19 साल उम्र) पहली बार वोट डालेंगे। पांच राज्यों में 2,900 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर युवा अधिकारी कमान संभालेंगे।
जानिए 5 राज्यों में चुनाव का शेड्यूल
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में 23 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। पांचों राज्यों के मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…