चुनाव नतीजों का 'मिस्टर एंड मिसेज माही' पर नहीं हुआ ज्यादा असर, मंगलवार को 'श्रीकांत' जस की तस
Updated on
05-06-2024 02:21 PM
लोकसभा चुनाव के परिणाम के कारण मंगलवार को देशभर में लोग अपने टीवी और मोबाइल स्क्रीन से चिपके हुए थे। यह आशंका पहले से थी कि इसका असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर देखने को मिलेगा। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इससे बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई में जहां सोमवार की तुलना में मंगलवार को करीब -14% की कमी आई है, वहीं 'सावी' के कलेक्शन में -22% की गिरावट है। दिलचस्प है कि 'श्रीकांत' के कारोबार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' एक फीलगुड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 5 दिनों में 20.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। फर्स्ट वीकेंड में 16.85 करोड़ का कारोबार करने के बाद सोमवार को चौथे दिन इसने 2.15 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि मंगलवार को 5वें दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। मंगलवार को सिनेमाघरों में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के शोज में औसतन 11% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं, जो अच्छे संकेत हैं।
थिएटर्स में 5 हिंदी फिल्में, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' सबसे आगे
गौर करने वाली बात यह है कि थिएटर्स में इस वक्त नई-पुरानी मिलाकर 5 हिंदी फिल्में हैं। इनमें 'मिस्टर एंड मिसेज माही' एकमात्र है, जो ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म का कलेक्शन भले ही बंपर ना हो, लेकिन बीते ढ़ाई महीने से सिनेमाघरों में सुस्ती को देखते हुए इसे अच्छा ही कहा जाएगा। अब यदि इस फिल्म को बजट के आगे निकलकर मुनाफा कमाना है और हिट साबित होना है, तो कमाई पर मजबूत पकड़ बनानी होगी। जरूरत है कि फिल्म पहले हफ्ते में करोड़ से नीचे की कमाई ना करे, क्योंकि तभी इसकी आगे की राह आसान होगी।
'सावी' ने पांचवें दिन की 43 लाख की कमाई
दूसरी ओर, शुक्रवार को ही रिलीज हुई दिव्या खोसला कुमार और अनिल कपूर की 'सावी' में बहुत दम नहीं बचा है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में तीन दिनों में करोड़ों में बिजनस किया, लेकिन सोमवार के बाद मंगलवार को एक बार फिर यह लाखों में ही कमाई कर सकी है। sacnilk के मुताबिक, 'सावी' ने 5वें दिन 43 लाख रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले सोमवार को इसने 55 लाख का कारोबार किया था। थ्रिलर-ड्रामा 'सावी' का टोटल बिजनस अब 6.28 करोड़ रुपये है।
26 दिन पुरानी 'श्रीकांत' ने मंगलवार को कमाए 35 लाख
सिनेमाघरों में 26 दिन पुरानी हो चुकी राजकुमार राव की 'श्रीकांत' अब अपने आखिरी दौर में है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी इस फिल्म ने 35 लाख रुपये का कारोबार किया है। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 44.95 करोड़ रुपये है। लाइफटाइम 50 करोड़ तक पहुंचने के लिए अभी भी इसे 5.05 करोड़ रुपये कमाने होंगे। इसके लिए वीकेंड में एक बार फिर जोर लगाना होगा।
शुक्रवार को रिलीज होगी 'मुंज्या' और 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई'
शुक्रवार को सिनेमाघरों में हॉरर-कॉमेडी 'मुंज्या' रिलीज हो रही है। 'स्त्री' के मेकर्स एक बार फिर दर्शकों को डराने और हंसाने आ रहे हैं। यह फिल्म अपने कॉन्टेंट के बूते अच्छा कमाल दिखा सकती है। इसी के साथ शुक्रवार को 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' भी रिलीज हो रही है। जाहिर तौर पर इन दोनों नई फिल्मों की रिलीज के कारण 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से लेकर 'श्रीकांत' तक की कमाई में कमी आ सकती है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…