Select Date:

रामगढ़ में हाथियों का तांडव तो रांची में इंजीनियर ने किया सुसाइड, पलामू से बच्चों का तस्कर गिरफ्तार

Updated on 26-08-2023 01:10 PM
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार को तीन हाथियों के झुंड ने 65 वर्षीय एक महिला को कुचल दिया। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के गोला ब्लॉक के सदाम गांव में सुबह हुई जब रजनी देवी शौच के लिए घर के बाहर गई थीं। रामगढ़ प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार ने बताया कि तभी तीन हाथियों ने महिला पर हमला किया और रजनी देवी को कुचलकर मार दिया। कुमार ने कहा, ‘हाथियों की क्षेत्र में आवाजाही के दौरान लोगों को सुरक्षित रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।’

रांची में स्कूल की छत से गिरी छात्रा

रांची जिले में शुक्रवार को एक निजी स्कूल की छत से कथित तौर पर गिरने के बाद कक्षा 6 में पढ़ने वाली एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 11 किलोमीटर दूर तुपुदाना पुलिस थाना क्षेत्र के हुलहुंडू में हुई। तुपुदाना थाने के प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि लड़की को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उसका इलाज किया जा रहा है। सिंह ने कहा, 'वह वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत गंभीर है।' उसका इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा, '11 साल की लड़की की कई हड्डियां टूट गईं और उसके चेहरे पर भी चोट आई हैं।' सिंह ने कहा कि जांच जारी है।


झारखंड में बच्चों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार, नौ बच्चों को बचाया गया

पलामू जिले में बच्चों की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नौ बच्चों को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म के कोने पर कुछ बच्चों को अपने माता-पिता के बिना देखा। आरपीएफ के निरीक्षक बनारसी यादव ने कहा, ‘बच्चों से बातचीत के दौरान पता चला कि उन्हें काम के लिए ले जाया जा रहा है। बच्चों की मदद से हमने तस्कर को पकड़ लिया।’ यादव ने बताया कि सभी बच्चे 14 वर्ष से कम आयु के हैं और चैनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

रांची के युवा इंजीनियर ने स्वर्णरेखा नदी में कूदकर दे दी जान

रांची स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी मेकॉन के युवा इंजीनियर शुभम भकत ने घाटशिला में स्वर्णरेखा नदी में कूदकर जान दे दी। उसने गुरुवार को नदी में छलांग लगायी थी। उसका शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर बरामद हुआ। शुक्रवार सुबह छह बजे शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। शुभम के दादा अनिल भकत ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे शुभम घर से निकला था, इसके बाद वह घर नहीं आया। उसका फोन स्विच ऑफ मिला। मछुआरों ने कहा कि सुबह छह बजे एक युवक को स्वर्णरेखा नदी में कूदते देखा गया। शुभम के पिता दीपक भकत और मां मंजू भगत मुसाबनी के निवासी हैं। शुभम अपने दादा के घर घाटशिला सरस्वती शिशु मंदिर आया था। शुभम मेकॉन में इंजीनियर था और उसने विशाखापतनम जाने के लिए 29 अगस्त का फ्लाइट का टिकट बुक कराया था। मामले को लेकर कोई भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। घाटशिला पुलिस मामले की निगरानी कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.