Select Date:

एलन मस्क, जेफ बेजोस, मुकेश अंबानी सब पर भारी गौतम अडानी, एक झटके में कमा डाले 24281 करोड़

Updated on 19-08-2023 02:56 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए लंबे समय बाद गुड न्यूज आई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ग्रुप की सभी दस लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। इसकी बदौलत अडानी ने दोनों हाथों से कमाई की। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 2.92 अरब डॉलर यानी करीब 24281 करोड़ रुपये का उछाल आया। अडानी शुक्रवार को दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति रहे। इसके साथ ही वह अमीरों की लिस्ट में दो स्थान की छलांग लगाते हुए एक बार फिर टॉप 20 में पहुंच गए हैं। शुक्रवार को दुनिया के टॉप 10 रईसों में से नौ की नेटवर्थ में गिरावट आई।

अडानी ग्रुप के शेयरों की वजह एक रिपोर्ट रही। इसमें दावा किया गया था कि आबू धाबी की नेशनल एनर्जी कंपनी PJSC (TAQA) अडानी ग्रुप में 2.5 अरब डॉलर का निवेश करने जा रही है। बस फिर क्या था, मार्केट खुलते ही अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट बन गए। कई कंपनियों के शेयरों में कारोबार के दौरान 12 फीसदी तक तेजी आई। हालांकि बाद में अडानी ग्रुप ने सफाई दी कि उसकी TAQA के साथ ऐसी कोई बातचीत नहीं चल रही है। लेकिन तब तक काम हो चुका था। इसके साथ ही अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 11 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। फरवरी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है।

टॉप 20 में पहुंचे अडानी

अडानी 63.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें नंबर पर आ गए हैं। एशिया में अब वह रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। चीन के झोंग शैनशैन इस लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 1.05 अरब डॉलर की गिरावट आई। अडानी एक समय दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। लेकिन 24 जनवरी को अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण उनकी नेटवर्थ में काफी गिरावट आई। इस साल उन्होंने 56.7 अरब डॉलर गंवाए हैं।

इस बीच दुनिया के टॉप 10 रईसों में से नौ की नेटवर्थ में शुक्रवार को गिरावट रही। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में 2.67 अरब डॉलर की गिरावट आई और अब यह 205 अरब डॉलर रह गई है। इसी तरह बर्नार्ड आरनॉल्ट ने 1.56 अरब डॉलर, जेफ बेजोस ने 87.8 करोड़ डॉलर, बिल गेट्स ने 92.7 करोड़ डॉलर, वॉरेन बफे ने 28.2 करोड़ डॉलर, लैरी पेज ने दो अरब डॉलर, स्टीव बालमर ने 15.3 करोड़ डॉलर, सर्गेई ब्रिन ने 1.91 अरब डॉलर और मार्क जकरबर्ग ने 67 करोड़ डॉलर गंवाए। केवल लैरी एलिसन की नेटवर्थ में 1.09 अरब डॉलर की तेजी आई। अंबानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 68.7 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ। वह 96.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.