एलन मस्क को 100 अरब डॉलर की चपत, ट्विटर का मालिक बनने के बाद डूबी रकम
Updated on
01-11-2023 02:50 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) ने काफी विवादों के बाद पिछले साल अक्टूबर के ट्विटर को खरीदा था। लेकिन इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट को खरीदना उनके लिए भारी पड़ रहा है। ट्विटर को खरीदने के बाद से पिछले एक साल में मस्क की नेटवर्थ और उनकी कंपनी टेस्ला के मार्केट कैप में 100 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस दौरान मस्क की नेटवर्थ में 19 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि टेस्ला का 80 अरब डॉलर मार्केट कैप स्वाहा हो चुका है। इतना ही नहीं ट्विटर की वैल्यू भी अब आधी रह गई है। मस्क ने इसे 44 अरब डॉलर में खरीदा था लेकिन अब इसकी वैल्यू 19 अरब डॉलर रह गई है।
मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर से अधिकांश कर्मचारी निकाले जा चुके हैं या वे खुद ही छोड़कर चले गए हैं। मस्क ने इसका नाम बदलकर X दिया है और कंटेंट रूल्स में भी बदलाव किए हैं। लेकिन इस दौरान कंपनी का एडवरटाइजिंस रेवेन्यू आधे से भी कम रह गया है। कंपनी की कमान मस्क के हाथ में आने के बाद से इसकी सेल्स में 60 फीसदी गिरावट आई है। साथ ही कंपनी को हर साल कर्ज के ब्याज के रूप में 1.2 अरब डॉलर चुकाने पड़ रहे हैं। मस्क का जोर एडवरटाइजिंग के बजाय पेड सब्सक्रिप्शन पर है। लेकिन अब तक मात्र एक परसेंट यूजर्स ने ही मंथली प्रीमियम सर्विस के लिए साइन किया है। इससे कंपनी को सालाना 12 करोड़ डॉलर की ही कमाई होगी।
जकरबर्ग से पिछड़े
ट्विटर की वैल्यूएशन मात्र 19 अरब डॉलर रह गई है जबकि मार्क जकरबर्ग की कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप 774.22 अरब डॉलर है। टेस्ला का मार्केट कैप 638.45 अरब डॉलर रह गया है। दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा सातवें और टेस्ला नौवें नंबर पर है। इस साल सबसे अधिक कमाई के मामले में भी जकरबर्ग ने बाजी मार ली है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 63.6 अरब डॉलर की तेजी आई है जबकि मस्क की नेटवर्थ 58 अरब डॉलर बढ़ी है। मस्क 195 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जबकि जकरबर्ग 109 अरब डॉलर के साथ नौवें नंबर पर हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…