'बिग बॉस OTT 2' के एल्विश, अभिषेक और जिया ला रहे हैं तगड़ा प्रोजेक्ट, करेंगे बड़ा धमाका
Updated on
28-08-2023 02:25 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव, फर्स्ट रनरअप अभिषेक मल्हन और जिया शंकर को लेकर नया अपेडट सामने आ रहा है। तीनों को एक साथ एक प्रोजेक्ट में देखने के लिए फैंस भी काफी बेकरार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि तीनों जल्द ही एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ सकते हैं। मालूम हो, हाल में ही अभिषेक मल्हन ने जियो पर लाइव किया था, जहां उन्होंने मेकर्स भी ही भड़ास निकाल दी और जिया को लेकर भी ऐसी बात कही कि उनके फैंस नाराज हो गए।
पपाराजी विरल भयानी के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि है कि अभिषेक, Jiya Shankar और एल्विश एक प्रोजेक्ट के लिए साथ में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी ये जानकारी नहीं है कि ये प्रोजेक्ट क्या होगा। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों साथ में एक गाने में नजर आ सकते हैं।
अभिषेक मल्हन का फूटा था गुस्सा
हाल में ही अभिषेक मल्हन ने लाइव में शो को लेकर कई बातें बताई थी। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि वह मनीषा रानी या फिर जिया किसके ज्यादा करीब हैं, तो उन्होंने मनीषा रानी का नाम लिया था। उन्होंने कहा था कि मेकर्स जबरदस्ती जिया संग उनका बॉन्ड बनाना चाह रहे थे। जबकि शो के बाहर आने के बाद उन्हें पता चला कि वास्तव में तो लोग #Abhisha को ज्यादा पसंद कर रहे थे।
सलमान खान को लेकर फुकरा इंसान ने कही थी ये बात
वहीं अभिषेक मल्हन ने लाइव में सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में मेकर्स पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि शो के अंत में सलमान खान ने ये बात मानी कि ये सीजन यूट्यूब कम्युनिटी की वजह से ज्यादा बेहतर चला। लेकिन जब ये बात उन्होंने कही थी तो उन्हें वीकेंड के वार पर सुना दिया था। ये तो विरोधाभासी बातें हुई हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…