पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे जोरों पर है। कुछ लोग उत्सव का समापन कर रहे हैं और विसर्जन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग 10वें दिन गजानन को घर से विदा करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणपति आरती और उत्सव का आयोजन किया। इस सेलिब्रेशन में शहनाज गिल, एल्विश यादव, अवनीत कौर और रश्मि देसाई जैसी कई जानी-मानी हस्तियों को इनवाइट किया गया। सलमान खान, शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, पंकज त्रिपाठी और पूजा हेगड़े जैसे दिग्गज सितारों ने भी सीएम के घर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया।