Select Date:

एल्‍विश यादव ने पुलिस के सामने कुबूल क‍िया गुनाह! कहा- पार्टी के लिए ऑर्डर क‍िया था सांप और जहर: रिपोर्ट

Updated on 18-03-2024 01:06 PM
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर और यूट्यूबर एल्विश याव को 17 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब इसमें एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि एल्विश ने पुलिस के सामने कबूल लिया है कि उन्होंने रेव पार्टियों के लिए सांप और सांप के जहर का ऑर्डर दिया था।

26 साल के एल्विश यादव, जिन्होंने शुरू से ही इस आरोप को नकारा था। वीडियो बनाकर ये तक कह दिया था कि अगर पुलिस ने इन आरोपों को सही साबित कर दिया तो वो नाचेंगे। वहीं, अब खुद ने ही कबूल कर लिया है। हैरत वाली बात ये ही कि जहां वह और उनके परिवारवाले साजिश बता रहे हैं। आज वह गिरफ्तारी के बात बता रहे हैं कि जो आरोप लगे हैं। सब सही हैं।

एल्विश यादव का कबूलनामा

रिपोर्ट में सोर्सेज के हवाले से लिखा गया है कि एल्विश यादव ने ये भी कबूला है कि वह पिछले साल नवंबर में उन सभी आरोपियों से नोएडा में मिले थे, जिन्हें पुलिस ने सांपों के जहर इस्तेमाल करने के मामले में गिरफ्तार किया था। बता दें कि नोएडा पुलिस ने 2 नवंबर, को एक बैंक्वेट हॉल में छापेमारी करने के बाद पांच लोगों को अरेस्ट किया था और सांप के साथ उनका जहर भी बरामद किया था।

एल्विश यादव को जेल में खाने में क्या मिला?

17 मार्च को एल्विश को कोर्ट ने नोएडा की लुक्सर जेल भेज दिया गया था। पहली रात कैसी बीती, इसके बारे में भी बताया जा रहा है कि उन्हें तीन कंबल दिए गए थे। क्वारंटाइन बैरक में रखा गया, जिसके बाद फर्श पर वह सोए। वहीं, खाने में उन्हें पूड़ी-सब्जी और हलवा दिया गया था, जो कि रविवार का मेन्यू था। खबर ये भी है कि इनकी जमानत सोमवार या मंगलवार को हो सकती है। वकील तैयारी में जुटे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.