एल्विश यादव 7 वकीलों की टीम के साथ देर रात पहुंचे थाने, 3 घंटे तक चली पूछताछ
Updated on
08-11-2023 01:11 PM
नोएडा: रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में फंसे बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। मंगलवार देर रात 2 बजे एल्विश यादव सात वकीलों की टीम के साथ सेक्टर 20 थाने पहुंचे। यहां उनसे करीब 25 सवाल पूछे गए। पूछताछ के बाद वह देर रात वह थाने से बाहर निकले। उनको आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस मामले में पुलिस ने एल्विश समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है।
एडीसीपी 1 नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मंगलवार को एल्विश यादव थाने आए थे। उनसे करीब 20 से 25 सवाल पूछे गए। आज फिर उन्हें बुलाया गया है। एल्विश को पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। अभी उनसे प्राथमिक पूछताछ की गई है। इस मामले में पकड़े गए आरोपी राहुल की रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसको एल्विश यादव के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।
मेनका गांधी की संस्था ने दर्ज कराया है मुकदमा
आपको बता दें कि गत 2 नवंबर को नोएडा पुलिस ने पांच सपेरों को पकड़ा था। इन पर आरोप है कि ये नोएडा के फॉर्म हाउसों में होने वाली रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करते हैं। सांप का जहर नशे के रूप में यूज किया जाता है। इस मामले में एल्विश यादव का नाम भी सामने आया है। भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल ने एल्विश समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…