सागर ठाकुर से मारपीट मामले में एल्विश यादव की 27 मार्च को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी, कसता जा रहा शिकंजा
Updated on
22-03-2024 01:30 PM
एल्विश यादव पर जहां एक तरफ सांप के जहर की तस्करी का मामला चल रहा है और जेल में बंद हैं, वहीं अब सागर ठाकुर से मारपीट मामले में उन्हें गुरुग्राम की एक कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी एल्विश यादव ने कुछ दिन पहले सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न को गुरुग्राम के एक मॉल के स्टोर में बुलाकर मारपीट की थी, जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। यह घटना 8 मार्च की है। इस मामले में एल्विश के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर-53 पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज की गई थी। अब गुरुग्राम पुलिस एल्विश यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
'पीटीआई' के मुताबिक, गुरुग्राम के थाना सेक्टर 53 के SHO राजेंद्र कुमार ने बताया कि एल्विश यादव को 27 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी Elvish Yadav के खिलाफ गुरुग्राम के न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास हर्ष कुमार की कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट की मांग करते हुए आवेदन किया था। उसी के आधार पर कोर्ट ने एल्विश यादव को 27 मार्च को पेश करने के लिए कहा।
8 मार्च का वीडियो, सागर ठाकुर को पीट रहे थे एल्विश
मालूम हो कि 8 मार्च को सागर ठाकुर की मारपीट का जो वीडियो सामने आया था, उसमें एल्विश यादव अपने 8-10 लोगों के साथ स्टोर में घुसकर उन्हें बुरी तरह पीटते दिखे। वह सागर ठाकुर पर लात-घूंसे बरसाते नजर आए। बाद में सागर ठाकुर ने सेक्टर 53 में एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि इस घटना के बाद एल्विश और सागर ठाकुर ने आपस में सुलह कर ली थी। इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन में सागर ठाकुर ने यह भी कहा था कि उसने किसी के उकसाने पर यह सब किया था। उसके और एल्विश यादव के बीच अब सब ठीक है।
रिमांड पर लेकर एल्विश यादव से होगी पूछताछ
गुरुग्राम कोर्ट ने आरोपी एल्विश को 27 मार्च में पेश करने का आदेश दिया है और यह नोएडा के जेल प्रशासन को भी बता दिया गया है। अब यूपी पुलिस एल्विश यादव को 27 मार्च को गुरुग्राम की कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस एल्विश को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। एल्विश से पूछा जाएगा कि मारपीट से पहले उनके और सागर ठाकुर के बीच किस बात पर बहस हुई और किस कारण मारपीट की।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…