भावुक पंकज त्रिपाठी ने पिता को समर्पित किया नेशनल अवॉर्ड, बोले- वो होते तो बहुत खुश होते
Updated on
25-08-2023 02:19 PM
गोपालगंज, बिहार: पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का 21 अगस्त को निधन हो गया था। तभी से पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के बरौली के बेलसंड गांव में पिता के श्राद्ध कर्म करने लगे हुए हैं। इन्हीं गम के पलों में पंकज त्रिपाठी को एक बड़ी खुशखबरी मिली। एक्टर को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। 25 अगस्त को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई थी, और उसी में पंकज त्रिपाठी का भी अवॉर्ड के लिए नाम अनाउंस किया गया था।
पिता के निधन से पंकज त्रिपाठी और उनका पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ था। इसी बीच जब नेशनल अवॉर् मिलने की खबर मिली, तो एक्टर भावुक हो गए। उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' से बातचीत में कहा कि हर किसी के जिंदगी में कभी खुशी और कभी गम का माहौल आता है। उनके पिता का निधन हो गया था। परिवार में काफी दुखद माहौल था। सभी लोग दुख के घड़ी में पिता के याद कर रहे थे।
पंकज त्रिपाठी ने पिता को समर्पित किया अवॉर्ड
अब उनके पिता के आशीर्वाद से श्राद्ध कर्म के बीच में ही 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई। जिसमें उन्हें 'मिमी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला है। पंकज त्रिपाठी ने इस अवॉर्ड को अपने पिता को समर्पित किया।
नेशनल अवॉर्ड पर यह बोले पंकज त्रिपाठी के भाई
पंकज त्रिपाठी के परिवार और गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग अब इस गम के बीच में खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि हर किसी की जिंदगी में खुशी के बाद गम और गम के बाद खुशी आती है। पिता के निधन के बाद छोटे भाई को यह बड़ा पुरस्कार मिलना। यह पिता के पुण्यस्मृति को समर्पित है। आज पिता जी जिंदा होते तो वह भी इस उपलब्धि से खुश होते।
'न्यूटन' के लिए भी मिला था नेशनल अवॉर्ड
पंकज त्रिपाठी ने इससे पहले फिल्म 'न्यूटन' के लिए स्पेशल मेंशन नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। हाल ही वह फिल्म 'ओएमजी 2' में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हर तरफ पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग की तारीफ हो रही है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…