टैक्सी चालक की हत्या और लूट के मामले में इनामी बदमाश का एनकाउंटर, इनामी अरेस्ट
Updated on
12-10-2023 01:26 PM
सुनील साकेत, आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में हत्या और लूट मामले में आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। आगरा कमिश्नरेट की थाना बाह, पिनाहट और सर्विलांस सेल पूर्वी जोन टीम ने अपराधी को गिरफतार किया। टैक्सी चालक को लूटने के इरादे से अपराधियों ने रोका था। विरोध करने पर हत्या कर दी थी। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में 25 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। राजाखेड़ा के जगमोहनपुरा के रहने वाले पवन उर्फ झेपा ने अपने साथियों के साथ टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया गया।
आगरा पुलसि ने टैक्सी चालक को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लियर है। फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बुधवार की देर रात को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान हत्या और लूट के मामले में वांछित इनामी बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इनामी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन जिंदा कारतूसों के साथ एक अवैध तमंचा बरामद किया है। इसके अलावा उसके पास से मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
डीसीपी सोमेंद्र मीणा ने पवन के एनकाउंटर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुखबिरों की सूचना के आधार पर टैक्सी चालक की हत्या और लूट के केस में इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस की ओर से उसे दबोचने की कोशिश की गई तो उसने गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई गई। पिनाहट थाना क्षेत्र के भदरौली के पास से आरोपी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…