यूक्रेनी पायलटों के लिए जी का जंजाल बनी अंग्रेजी, 32 में से आठ ही बोल पा रहे, F-16 की ट्रेनिंग अटकी
Updated on
05-08-2023 02:26 PM
कीव: रूस के खिलाफ जंग लड़ रहे यूक्रेनी पायलटों के लिए अंग्रेजी भाषा जी का जंजाल बन गई है। यूक्रेन के 32 में से सिर्फ 8 पायलट ही थोड़ी बहुत अंग्रेजी बोलने और समझने के काबिल हैं। ऐसे में अमेरिका में बने एफ-16 लड़ाकू विमान पर ट्रेनिंग के पहले चरण में भाग लेने के लिए इन आठ पायलटों का चयन किया गया है। रूसी मीडिया स्पुतनिक ने एक अनाम अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि यूक्रेन के इन आठ पायलटों को इनकी अंग्रेजी में निपुणता के कारण चुना गया है, जबकि 20 पायलट थोड़ी बहुत अंग्रेजी बोल पा रहे हैं। इन पायलटों को इस महीने के अंत में ट्रेनिंग के लिए यूनाइटेड किंगडम भेजने के लिए चुना गया है।
ट्रेनिंग शुरू होने की तारीख का खुलासा नहीं
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए इन आठ के अलावा चार अन्य पायलटों का चयन किया गया है, हालांकि उनकी स्थिति और अंग्रेजी बोलने की क्षमता को स्पष्ट नहीं किया गया है। ब्रिटेन में यूक्रेनी पायलटों की ट्रेनिंग कब शुरू होगी, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका यूरोपीय सहयोगियों की ओर से पेश होने वाली औपचारिक प्रशिक्षण योजना का इंतजार कर रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में बताया गया था कि ट्रेनिंग शुरू होने से पहले F-16 उड़ान सिमुलेटर और प्रशिक्षण मैनुअल सहित प्रशिक्षण उपकरण को अभी भी यूरोप में ट्रांसफर किया जाना है।
डेनमार्क और रोमानिया में हो सकती है ट्रेनिंग
बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में यूरोपीय देशों से प्रस्ताव आएगा। अभी तक ग्यारह नाटो देशों ने प्रशिक्षण का समर्थन करने का वादा किया है, जो मुख्य रूप से डेनमार्क और रोमानिया में होने की उम्मीद है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि एफ-16 का इस्तेमाल केवल यूक्रेन की रक्षा में किया जाना चाहिए और 2014 से पहले यूक्रेन की सीमाओं के बाहर रूसी ठिकानों पर हमला करने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, कीव शासन रूस के अंदर हमले बढ़ा रहा है, जिसमें मॉस्को के अंदर ड्रोन हमले भी शामिल हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…