Select Date:

समृद्धि महामार्ग पर सफर संग लीजिए क्रिकेट का मजा, भिवंडी के करीब बनेगा इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम

Updated on 20-12-2023 12:47 PM
पंकज पांडये, मुंबई: मुंबई से नागपुर के बीच बन रहा समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Highway) यात्रियों का सफर आसान बनाने के साथ ही अब क्रिकेट खिलाड़ी तैयार करने में भी मददगार होगा। जी हां, प्रॉजेक्ट तैयार करने के बाद महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने बच रही अतिरिक्त जमीन पर इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम और कोचिंग सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। यहां नए खिलाड़ियों को तैयार करने और उन्हें प्रैक्टिस कराने के अलावा आवश्यकता अनुसार मैच भी आयोजित किए जाएंगे। एमएसआरडीसी की इस योजना को पूरा करने में महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन ने भी रुचि दिखाई है।

एमएसआरडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ठाणे जिले के भिवंडी स्थित अमने तहसील में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की योजना है। यहां 50 एकड़ परिसर में स्टेडियम के साथ-साथ नए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए कोचिंग सेंटर भी होगा। स्पोर्ट्स ऐक्टिविटी के लिए निगम की 50 एकड़ जमीन देने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। हालांकि, केवल रजिस्टर्ड पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट को ही यह जमीन दी जाएगी। जमीन का मालिकाना हक एमएसआरडीसी के पास ही रहेगा। खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए 99 वर्ष के लिए जमीन लीज पर दी जाएगी। स्पोर्ट्स ऐक्टिविटी के भिवंडी की 50 एकड़ जमीन प्राप्त करने के लिए कोई भी ट्रस्ट 5 जनवरी तक एमएसआरडीसी से संपर्क कर सकता है।

कैसे बना प्लान
समृद्धि महामार्ग के तहत 701 किमी लंबा हाइवे तैयार किया जा रहा है। देश के सबसे हाइटेक हाइवे और उसके करीब औद्योगिक केंद्र का निर्माण करने के लिए प्रशासन की तरफ से हाइवे के आसपास की जमीनें अधिग्रहित की गईं थीं। हाइवे का निर्माण कार्य अंतिम चरण के करीब पहुंच गया है। महामार्ग के निर्माण के लिए जितनी जमीन की जरूरत है, उसका उपयोग एमएसआरडीसी कर चुकी है। वहीं, भिवंडी जिले में पहले से कई छोटे-बड़े उद्योग हैं। इस कारण हाइवे के करीब की भिवंडी की 50 एकड़ जमीन का इस्तेमाल उद्योगों के बजाय स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए किए जाने की तैयारी है। इसी के तहत यहां विश्वस्तरीय स्टेडियम बनाने की योजना है, ताकि परिसर के अलावा भिवंडी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेजी से हो। इसके अलावा यहां ट्रेनिंग सेंटर होने का लाभ यहां के युवा खिलाड़ियों को भी मिलेगा और योग्यता अनुसार उन्हें ट्रेनिंग दी जा सकेगी। मुंबई-नागपुर हाइवे से कनेक्ट होने के चलते दर्शक भी आसानी से स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे।

MMR में चौथा स्टेडियम
एमएसआरडीसी की योजना से एमएमआर में चौथे इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम तैयार होने का रास्ता साफ हो गया है। मौजूदा समय में मुंबई में दो और नई मुंबई में एक इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम है। चर्चगेट में वानखेडे और ब्रेबोर्न स्टेडियम है, जबकि नवी मुंबई में डी़ वाय़़ पाटील क्रिकेट स्टेडियम है। मुंबई में होने वाले करीब सभी इंटरनैशनल मैच वानखेडे स्टेडियम में होते हैं। वैसे, ठाणे शहर में दादाजी कोडदेव स्टेडियम है, लेकिन ट्रेनिंग सेंटर की कमी होने से ठाणे जिले के युवाओं को प्रशिक्षण के लिए दूर जाना पड़ता था। भिवंडी में स्टेडियम बनने से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को घर के करीब ही ट्रेनिंग उपलब्ध हो सकेगी।

MMR में चौथा स्टेडियम
एमएसआरडीसी की योजना से एमएमआर में चौथे इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम तैयार होने का रास्ता साफ हो गया है। मौजूदा समय में मुंबई में दो और नई मुंबई में एक इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम है। चर्चगेट में वानखेडे और ब्रेबोर्न स्टेडियम है, जबकि नवी मुंबई में डी़ वाय़़ पाटील क्रिकेट स्टेडियम है। मुंबई में होने वाले करीब सभी इंटरनैशनल मैच वानखेडे स्टेडियम में होते हैं। वैसे, ठाणे शहर में दादाजी कोडदेव स्टेडियम है, लेकिन ट्रेनिंग सेंटर की कमी होने से ठाणे जिले के युवाओं को प्रशिक्षण के लिए दूर जाना पड़ता था। भिवंडी में स्टेडियम बनने से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को घर के करीब ही ट्रेनिंग उपलब्ध हो सकेगी।
आंकड़ों में परियोजना
50 एकड़ में होगा स्टेडियम परिसर
99 साल की होगी भूखंड की लीज
05 जनवरी तक है ट्रस्टों को मौका
04 इंटरनैशनल स्टेडियम होंगे MMR में
701 किमी लंबा होगा समृद्धि महामार्ग
600 किमी मार्ग वाहनों के लिए खोला गया
15 से 20 हजार वाहन रोजाना गुजर रहे हैं
2024 में पूरा खुल जाएगा समृद्धि महामार्ग


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.