पटना : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! राजधानी पटना से रेल यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा में और इजाफा होने वाला है। पटना से हावड़ा के बीच अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन की एक और सौगात मिलने वाली है। इसका परिचालन 24 सितंबर से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कुल 09 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए पटना को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस में क्या-क्या खास बातें होंगी।