कुंडली भाग्य' में हुई 'सृष्टि' अंजुम फकीह की एंट्री, 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए छोड़ा था शो
Updated on
19-07-2023 02:20 PM
टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह को आप इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में देख रहे हैं। इसी शो के लिए उन्होंने एकता कपूर का पॉपुलर सीरियल 'कुंडली भाग्य' को छोड़ दिया था। वह दो-ढाई महीने के लिए साउथ अफ्रीका के केप टाउन रवाना हो गई थीं। वहां बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो की शूटिंग कर रही थीं। अब वो इंडिया भी लौट आई हैं और उस डेली सोप में भी वापसी कर ली है। वह सृष्टि बनकर फिर से अपने फैन्स को एंटरटेन करने के लिए आ रही है।
एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने इंस्टाग्राम पर Kundali Bhagya के सेट से तीन फोटो शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, 'अपने नए दिन की शुरुआत कर रही हूं। आपने मुझे सृष्टि के रूप में याद किया? मगर अब नहीं करना पड़ेगा याद। अब आप मुझे कुंडली भाग्य में जीटीव पर देखिए। हैशटैग कुंडली भाग्य हैशटैग सृष्टि।' इस पोस्ट पर धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या ने खुशी जाहिर की। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने पारस कलनावत की उस क्लिप को भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने सलवार कमीज पहने सेट पर एंटर कर रही हैं। इस वीडियो पर पारस ने लिखा, 'लौट आई खिलाड़ी अंजुम फकीह। वेलकम बैक स्टार।'
अंजुम फकीह की वापसी
वीडियो में अंजुम फकीह को देखकर पारस तो चिल्लाते ही हैं। एक्ट्रेस भी जोर से चीखती हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। एक्ट्रेस इस दौरान कहती भी हैं- 'आई मिस यू।' अंजुम फकीह इस सीरियल में श्रद्धा आर्या की बहन का किरदार निभा रही हैं। वहीं, पारस कलनावत की वह मौसी बनी हैं। बीच में उनके इस सीरियल को छोड़कर जाने से सभी उदास हो गए थे। लेकिन उनके कमबैक से अब सेट का माहौल फिर से खुशनुमा हो गया है।
'खतरों के खिलाड़ी 13' में अंजुम फकीह
'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' के बारे में बात करते हुए अंजुम फकीह ने कहा था कि उनकी लाइफ का बेस्ट एक्सपीरियंस रहा है। उन्हें शीजान खान और शिव ठाकरे जैसे दो अच्छे दोस्त मिले हैं। शो के पहले दो एपिसोड में अंजुम फकीह ने अच्छा परफॉर्म किया। उन्होंने अपनी को-एक्टर और को-कंटेस्टेंट रूही चतुर्वेदी के साथ पार्टनर स्टंट परफॉर्म किया था। लेकिन पहले ही हफ्ते रूही को एलिमिनेट होना पड़ा क्योंकि वह स्टंट पूरा नहीं कर सकी थीं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…