ईशा गुप्ता ने विराट कोहली-रोहित शर्मा को कहा 'मैनियाक', बोलीं- अनुष्का शर्मा के पति को खेलते देख आ जाते हैं आंसू
Updated on
17-03-2025 03:29 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मार्च काफी शानदार साबित हुआ। 2025 के इस महीने में टीम ने जहां ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। वहीं 22 मार्च से IPL के 18वें सीजन की शुरुआत भी होने वाली है। मगर उसके पहले एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक टाइटल दिया है। और बताया है कि वह इन्हें खेलते हुआ देखती हैं तो रो पड़ती हैं।
ईशा गुप्ता ने 'फिल्मीज्ञान' से बातचीत में उन्होंने अपने गाने 'मैनियाक' के बारे में बात की। इसी दौरान उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी के बारे में भी बात की। वहां उन्हे बताया गया का कि जब पाकिस्तान और भारत का मैच था तो विराट कोहली ने शतक लगाया था और लोगों ने क्रिकेटर के लिए 'मैनियाक' गाना बजाया था। इस पर एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए बोलीं कि विराट और रोहित हमारी टीम के परफेक्ट मैनियाक्स हैं।
ईशा गुप्ता ने विराट कोहली के बारे में क्या कहा?
ईशा गुप्ता ने बताया कि विराट को खेलते हुए देखकर वह भावुक हो जाती थीं। उनकी आंखों में लगभग आंसू आ जाते थे। उन्होंने कहा कि वह सभी एक ही पीढ़ी से हैं इसलिए साथ बड़े हुए हैं। क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए ईशा ने मुस्कान के साथ कहा कि ये बहुत ही कमाल का पल था क्योंकि विराट को सेलिब्रेट करने के लिए मैनियाक जैसे गाने की ही जरूरत थी।
ईशा गुप्ता का हनी सिंह के साथ गाना
बता दें कि ईशा गुप्ता ने हनी सिंह के साथ ये म्यूजिक एल्बम किया था। इससे उन्होंने इंडस्ट्री में लंबे अरसे बाद कमबैक किया है और वह और अच्छे मौके की तलाश कर रही हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी फिल्में की हैं और दिलकश अवतार से एक अलग पहचान भी बनाई है। ग्रे शेड कैरेक्टर से लेकर लीड रोल में वह नजर आ चुकी हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…