IMF का लोन भी नहीं कर पा रहा कंगाल पाकिस्तान की मदद, टोयोटा कार का प्लांट इस वजह से हुआ बंद
Updated on
21-07-2023 03:51 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कर्ज के पैसे के बल पर बढ़ रहा है। पाकिस्तान अपने करीबी देशों से कर्जा मांग रहा है। इसके साथ ही उसे आईएमएफ से 3 अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी मिल गई है। लेकिन इससे उसे कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। आइएमएफ का लोन कोई जादू की छड़ी नहीं है, जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को एक ही दिन में सुधार देगा। अभी भी पाकिस्तान में मौजूद बड़ी-बड़ी कंपनियों के हालात खराब हैं। पाकिस्तान में टोयोटा कंपनी की कारों की निर्माता इंडस मोटर कंपनी लिमिटेड ने अपना प्लांट दो हफ्ते के लिए बंद कर दिया है।
इंडस मोटर पाकिस्तान के ऑटोमोटिव सेक्टर का एक प्रमुख खिलाड़ी है। यह निर्णय कच्चे माल के आयात में आने वाली दिक्कतों के कारण लिया गया है। कच्चा माल न होने के कारण सप्लाई चेन पूरी तरह बाधित हुई है। पिछले महीने भी आयात में दिक्कतों के कारण कुछ दिनों के लिए इंडस मोटर ने प्रोडक्शन बंद किया था। हालांकि वर्तमान में स्थिति और भी खराब हो गई है। कंपनी के पास फैक्ट्री को लगातार चलाने के लिए पर्याप्त् इन्वेंट्री नहीं है। कंपनी ने पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज को इस बारे में जानकारी दी है।
कंपनी ने क्या कहा
इंडस मोटर कंपनी के सचिव ने पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज को एक बयान जारी करते हुए कंपनी और उसके विक्रेताओं को कच्चे माल के आयात में होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। आयात में होने वाली दिक्कतें मुख्य रूप से बैंकों की ओर से लेटर ऑफ क्रेडिट न जारी करने के कारण हुई हैं। विदेशी कंपनियों को पेमेंट समय से नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण वह पाकिस्तान के डीलरों को माल देने से दूरी बना रही हैं। 21 जुलाई से 3 अगस्त तक प्लांट पूरी तरह बंद रहेगा।
ये कंपनियां भी हुई हैं प्रभावित
इंडस मोटर इकलौती कंपनी नहीं है जिसका प्रोडक्शन कच्चे माल की कमी से प्रभावित हुआ है। पाक सुजुकी मोटर्स और होंडा कार्स जैसी प्रमुख कंपनियां भी कच्चे माल की कमी के कारण पिछले कुछ महीनों में कई बार अपना काम बंद कर चुकी है। इंडस मोटर ने पाकिस्तान में हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के स्थानीय उत्पादन को बढ़ाने के लिए 100 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। इतनी बड़ी कंपनी के प्लांट को वर्तमान में बंद करना पूरे पाकिस्तान के ऑटोमोबाइल उद्योग की असली हालत को दिखाता है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…