गाजा में लगी आग से आप भी बच नहीं पाएंगे, संयुक्त राष्ट्र में ईरान की अमेरिका को खुली धमकी
Updated on
27-10-2023 01:32 PM
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने कहा है कि गाजा में चल रही लड़ाई तुरंत रुकनी चाहिए। अगर लड़ाई को रोका नहीं गया तो ये फिलीस्तीन से बाहर भी फैल सकती है। ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लड़ाई चलती रही तो फिर वो भी इससे बच नहीं पाएंगे। गुरुवार को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में ईरान के विदेश मंत्री ये बात कही है।
होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने गाजा पट्टी में इजरायल की बमबारी की आलोचना करते हुए कहा कि ईरान शांति चाहता है। हम कहीं भी युद्ध के विस्तार का स्वागत नहीं करते हैं और मानवीय प्रयासों में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। ऐसे में हम चाहते हैं कि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों पर इजरायल की कार्रवाई तुरंत रोकी जानी चाहिए। अब्दुल्लाहियान ने आगे कहा, मैं बहुत साफ शब्दों में अमेरिकी राजनेताओं से कहना चाहता हूं कि आप आज फिलिस्तीन में आम लोगों के नरसंहार को बढ़ावा दे रहे हैं। आपको ये समझ लेना होगा कि अगर गाजा में नरसंहार जारी रहा, तो आप भी इस आग से बच नहीं पाएंगे।
हमास बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार है: ईरानी विदेश मंत्री
अमीर अब्दुल्लाहियन ने ये भी कहा कि हमास ने ईरान से कहा है कि वह बंधक बनाए गए नागरिकों को रिहा करने के लिए तैयार है। इसके साथ-साथ दुनिया को भी इजरायल की जेलों में बंद 6,000 फिलिस्तीनियों की रिहाई के लिए जोर देना चाहिए। ये वैश्विक समुदाय की एक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि ईरान कतर और तुर्की के साथ मिलकर इस महत्वपूर्ण मानवीय प्रयास में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। अमीर अब्दुल्लाहियन ने इससे पहले तेहरान में कहा था कि अमेरिका और इजरायल ने अगर गाजा में नरसंहार को तुरंत नहीं रोका तो फिर कुछ भी संभव है। गाजा में आम लोगों पर बम बरसाना जारी रहा तो फिर ये पूरा रीजन नियंत्रण से बाहर हो जाएगा। जिसके परिणाम दूरगामी और बेहद खराब होंगे।
ईरान के तल्ख तेवरों के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री ने एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि हम भी जंग नहीं चाहते हैं लेकिन अगर ईरान या उसके किसी सहयोगी ने अमेरिकियों पर कोई हमला किया तो हम अपने लोगों की सुरक्षा से पीछे नहीं हटेंगे। हम ये कह चुके हैं कि हम पहल नहीं करेंगे लेकिन किसी भी हमले का जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…