स्टेज पर ऐश्वर्या राय की परफॉर्मेंस देख रहे सलमान के एक्सप्रेशंस पर टिकी सबकी नजरें, कहा- भाई आज भी वहीं हैं
Updated on
01-02-2024 05:33 PM
बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की शुरुआत साल 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई थी। ऑनस्क्री केमिस्ट्री जल्द ही उनकी रियल लाइफ का हिस्सा बन गई। लेकिन ये रिश्ते चल नहीं पाया और साल 2001 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ये ब्रेकअप आम कपल के ब्रेकअप जैसा नहीं था बल्कि काफी दर्द से भरा था। बाद में ऐश ने सलमान की बुरी आदतों और अब्यूज करने को लेकर काफी कुछ कहा भी था। सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो नजर आया है जो इनके ब्रेकअप के बाद का है।
ये वीडियो बॉलीवुड के अवॉर्ड फंक्शन का है। इस वीडियो में ऐश्वर्या स्टेज पर क्रू के साथ परफॉर्म करती दिख रही हैं। वहीं सामने दर्शकों की भीड़ में सलमान बैठे दिख रहे हैं और उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में सलमान खान ऐश के परफॉर्मेंस को पहले तो गौर से देख रहे हैं और फिर तालियां बजा रहे हैं।
ऐश के परफॉर्मेंस की लोगों ने दबाकर तारीफ की
अब जहां ऐश के परफॉर्मेंस की लोगों ने दबाकर तारीफ की है वहीं सलमान के एक्सप्रेंशंस से किसी की नजर नहीं हट रही। एक ने कहा- ऐश का ये परफॉर्मेंस तब का है जब उन्होंने आराध्या के जन्म दिया था। एक ने कहा- इनका डांस अलग लेवल पर होता है। कुछ ने कहा- ऐश्वर्या बेस्ट हैं। कुछ ने कहा- सलमान सर वहीं के वहीं हैं, वो मूव नहीं कर पाए। एक ने कहा- सलमान भाई को इनसे ही शादी करनी चाहिए थी।
सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश विवेक के करीब
याद दिलाते चलें कि सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश विवेक ओबेरॉय के करीब आ गई थीं। बताया जाता है कि इसी से नाराज सलमान ने विवेक को जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी। विवेक ने अपने इंटरव्यू में बताया भी था कि एक रात सलमान ने उन्हें फोन किया और उनके परिवार को गंदी गालियां दी। बताया जाता है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गई थीं। हाल ही में विवेक रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आए हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…