Select Date:

साउथ कोरिया में कॉलेज एडमिशन के लिए हुई थी परीक्षा, मुकदमा हारी तो भारी जुर्माना चुकाएगी

Updated on 21-12-2023 01:58 PM

साउथ कोरिया में कॉलेज एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स ने सरकार पर केस कर दिया है। इन स्टूडेंट्स का आरोप है कि उनका एग्जाम तय वक्त से 90 सेकंड पहले ही खत्म कर दिया गया और इसकी जिम्मेदार सरकार है।

बहरहाल, अगर कोर्ट में छात्रों के आरोप साबित होते हैं और वो इस गलती की जिम्मेदार साबित होती है तो उसे हर छात्र को 20 लाख वॉन (15 हजार 400 डॉलर या 12 लाख 77 हजार रुपए) देने होंगे। यह एक स्टूडेंट की एक साल की ट्यूशन फीस के बराबर है।

स्टूडेंट्स का बड़ा नुकसान हुआ

‘द टेलिग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक- स्टूडेंट्स इसे सरकार की बड़ी लापरवाही बता रहे हैं, क्योंकि इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। छात्रों के वकील ने कहा- इस गलती का एक नुकसान ये भी है कि इसका नुकसान बाकी छात्रों को भी उठाना पड़ेगा।

साउथ कोरिया में कॉलेज एडमिशन आसान नहीं है। इसके लिए मुश्किल एंट्रेंस एग्जाम होता है। इसे लोकल लैंग्वेज में ‘सुनेउंग’ कहा जाता है। इस एग्जाम के लिए कुल 8 घंटे दिए जाते हैं। इस दौरान उन्हें कई एग्जाम पेपर्स सॉल्व करने होते हैं। ये एग्जाम पेपर्स अलग-अलग सब्जेक्ट के होते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक- सुनेउंग, दरहकीकत दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है और इसके लिए स्टूडेंट्स को लंबे वक्त तक तैयारी करनी पड़ती है। लिहाजा, उनके लिए हर मिनट बेहद कीमती होता है।

कॅरियर से रिलेशनशिप तक का सफर

स्टूडेंट्स के लिए यह एग्जाम कितने मायने रखता है, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि एक तरह से उनकी जिंदगी ही इसके इर्दगिर्द घूमती है। रिपोर्ट के मुताबिक- इस एग्जाम से ही यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट्स, जॉब्स और यहां तक कि वो रिलेशनशिप भी तय कर पाते हैं।

इस एग्जाम के लिए जितनी तैयारी स्टूडेंट्स करते हैं, उतनी ही मशक्कत सरकार को भी करनी पड़ती है। मसलन, एग्जाम वेन्यू या सेंटर के आसपास एयरस्पेस बंद कर दिया जाता है। स्टॉक मार्केट देर से शुरू होते हैं। मकसद सिर्फ यही होता है कि स्टूडेंट्स पूरी लगन से परीक्षा दे सकें। यानी उन्हें किसी तरह की दिक्कत पेश न आए।

8 दिसंबर को रिजल्ट और अब केस

इस साल इस एग्जाम में करीब 5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसका रिजल्ट 8 दिसंबर को डिक्लेयर किया गया। कुल मिलाकर 39 स्टूडेंट्स ने सरकार के खिलाफ केस दायर किया है।

स्टूडेंट्स ने जो केस फाइल किया है, उसमें कहा है कि कोरियन लैंग्वेज टेस्ट के दौरान घंटी पहले बजा दी गई। यह घटना दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के एक एग्जाम सेंटर पर हुई। छात्रों ने एग्जाम हॉल में आंसर शीट सबमिट करते वक्त न सिर्फ इसकी शिकायत की थी, बल्कि विरोध भी किया था।

इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद टीचर्स ने भी गलती को माना। कुछ देर बाद जब ये स्टूडेंट्स अगला एग्जाम पेपर देने पहुंचे तो उन्हें डेढ़ मिनट एक्स्ट्रा दिया गया। इसका मकसद पिछले पेपर में हुए नुकसान की भरपाई करना था।

छात्रों का कहना है कि कोरियन लैंग्वेज के पेपर में वक्त कम मिलने से उन्हें आंसर शीट में कॉलम ब्लैंक छोड़ने पड़े। इससे वो परेशान हुए और बाकी पेपर्स पर इसका असर हुआ। कुछ तो ऐसे थे, जिन्होंने बाकी एग्जाम देने से बेहतर घर जाना समझा। अब एजुकेशन अथॉरिटी टीचर्स के बचाव में लगी है, लेकिन माफी मांगने को तैयार नहीं है।

2021 में भी ऐसी ही गलती पर छात्रों को मुआवजा देना पड़ा था। 2012 में चीन के हुनान प्रांत में 4 मिनट 48 सेकंड्स पहले रिंग कर दी गई थी। इसके दोषी को एक साल की सजा हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.