Select Date:

केन्या की राजधानी नैरोबी में गैस प्लांट में धमाका : 2 की मौत आंकड़ा बढ़ने का आशंका

Updated on 02-02-2024 12:32 PM

केन्या की राजधानी नैरोबी में गुरुवार देर रात एक गैस प्लांट में धमाका हो गया। दो लोगों की मौत हो गई। 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लोकल मीडिया के मुताबिक, प्लांट में सिलेंडर्स में गैस भरी जा रही थी तभी धमाका हुआ।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें धमाके के बाद लगी आग और काला धुआं दिख रहा है। प्लांट रिहायशी इलाके में स्थित था इसलिए मौत का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वीडियो में प्लांट से आस-पास रिहायशी इमारतें दिख रही हैं। धमाके होने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

प्लांट में कितने लोग मौजूद इसकी जानकारी नहीं
एक दमकलकर्मी ने बताया कि गैस प्लांट में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि यहां कितने लोग मौजूद थे इसकी जानकारी नहीं मिल सकती है। आग बुझाने की कोशिशें जारी है। वहीं, चश्मदीदों ने लोकल मीडिया को बताया कि जब धमाका हुआ तो उन्हें जमीन में कंपन महसूस हुआ था।

केन्या सड़क हादसे में 48 की मौत हुई थी
30 जून 2023 को केन्या के लोंडियानी में एक सड़क दुर्घटना में 48 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा तब हुआ था, जब शिपिंग कंटेनर ले जा रहा एक ट्रक सड़क से उतर गया। ट्रक ने पहले बस स्टॉप पर मिनी बस को रौंदा फिर पैदल यात्रियों को कुचल दिया था। हादसा केन्या की राजधानी नैरोबी से 200 किमी दूर हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.